1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. औरंगाबाद में तार—तार हुए रिश्ते: मां से बलात्कार के आरोप में बेटा गिरफ्तार, बाप ने किया 13 साल की बेटी से दुष्कर्म

औरंगाबाद में तार—तार हुए रिश्ते: मां से बलात्कार के आरोप में बेटा गिरफ्तार, बाप ने किया 13 साल की बेटी से दुष्कर्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2019 09:52 am IST,  Updated : Dec 12, 2019 09:52 am IST

औरंगाबाद जिले में एक 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Rape- India TV Hindi
Rape

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से रिश्तों के तार—तार होने की दो खबरें सामने आई हैं। औरंगाबाद जिले में जहां एक 20 वर्षीय युवक को बीते तीन महीने में कई बार अपनी मां का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, बेटा नशे का आदी बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य मामले में औरंगाबाद में ही एक बाप पर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बेटी की उम्र मात्र 13 वर्ष बताई जा रही है।  

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने बुधवार तड़के बेटे पर बलाक्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिडको पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता की लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है और पीड़िता एक अस्पताल में काम करती है। एक अधिकारी ने बताया, "आरोपी को नशे की लत है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिये अपनी मां से पैसे मांगता है। पैसे देने से मना करने पर उन्हें पीटता भी है।" शिकायत के अनुसार उसने बीते तीन महीने में अपनी मां का कई बार यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने कहा, "उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने बुधवार तड़के सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।" आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म 

औरंगाबाद जिले में ही अपनी 13 वर्षीय बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के लिये बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सिडको पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपी को साईंनगर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "चौकीदारी का काम करने वाला आरोपी बीते दो साल से यहां अपने परिवार के साथ रह रहा है। शिकायत के अनुसार उसने अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद वह हिंसक हो गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र