मुंबई। मुंबई में एक उपनगरीय स्टेशन पर अज्ञात यात्रियों ने एक टिकट जांचकर्ता को पटरियों पर गिरा दिया। टीसी के हाथों में चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना सेंट्रल रेलवे की हार्बर लाइन नेटवर्क के रे रोड स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शाम चार बजकर 30 मिनट पर घटी।
Related Stories
अधिकारी ने बताया, ‘‘टिकट मांगने पर कुछ यात्रियों का झगड़ा टिकट जांचकर्ता हरेराम शर्मा के साथ हो गया जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें पटरियों पर धक्का दे दिया। उनके हाथ में चोट आई है और वह बायकुला रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं।’’
वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।