1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पंगा' के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत बनी ट्रेन टिकट विक्रेता, वायरल हुआ वीडियो

'पंगा' के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत बनी ट्रेन टिकट विक्रेता, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Dec 24, 2019 11:34 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 02:15 pm IST

कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। यहां उन्हें टिकट विक्रेता के अवतार में देखकर राहगीर हैरान हो गए।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। यहां उन्हें टिकट विक्रेता के अवतार में देखकर राहगीर हैरान हो गए।

एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है जिसमें कंगना स्टेशन के एक काउंटर में बैठकर यात्रियों को टिकट देती नजर आ रही हैं।

कंगना ने ऐसा अपनी आगामी फिल्म 'पंगा' के प्रचार के तौर पर किया जिसमें वह एक मां के साथ-साथ कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं।

सोमवार को कंगना मुंबई रेलवे स्टेशन में फ्लोरल प्रिंटेड सलवार कमीज में नजर आईं।

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित 'पंगा' में कंगना के अलावा जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन