1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. OMG! बप्पा से ज्यादा सोने से लदे दिखे ये भक्त, वीडियो में कैद हुए दर्शन के लिए पुणे से आए तीन गोल्ड मैन

OMG! बप्पा से ज्यादा सोने से लदे दिखे ये भक्त, वीडियो में कैद हुए दर्शन के लिए पुणे से आए तीन गोल्ड मैन

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 23, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 05:19 pm IST

देश का हर कौना गणपति बप्पा के उत्सव के रंग में डूबा हुआ है। महाराष्ट्र के मुंबई में लालबाग के राजा सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल है। इस मौके पर मुंबई के लालबाग के राजा का दर्शन करने कुछ ऐसे भी भक्त पहुंचे जिन्होंने खुद गणपति बप्पा से भी ज्यादा सोने के आभूषण पहने थे।

गणपति बप्पा के दर्शन करने आए सोने से लदे तीन गोल्ड मैन - India TV Hindi
गणपति बप्पा के दर्शन करने आए सोने से लदे तीन गोल्ड मैन Image Source : SCREEN GRAB(INDIA TV)

देशभर में गणेश उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देश का हर कौना गणपति बप्पा के उत्सव के रंग में डूबा हुआ है।  महाराष्ट्र के मुंबई में लालबाग के राजा सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल हैं। इस मौके पर मुंबई के लालबाग के राजा का दर्शन करने कुछ ऐसे भी भक्त पहुंचे जिन्होंने खुद गणपति बप्पा से भी ज्यादा सोने के आभूषण पहने थे। भीड़ में सबका केंद्र बने यह 3 गोल्ड मैन पुणे से बप्पा के दर्शन करने आए। इन सबके पास कई तोला सोने की चैन, अंगूठी और यहां तक की सोने के फ्रेम का चश्मा भी था। 

4 बॉडी गार्ड भी रखे

लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए ये तीनों गोल्ड मैन लाखों की भीड़ में लाखो का सोना पहनकर निकल रहे थे, इसलिए इन्होंने 4 बॉडी गार्ड भी रखे हैं। बप्पा की मूर्ति देखें और इन्हें देखे तो समझ आएगा कि ज्यादा सोना किसने पहना है। बता दें कि जब गणपति उत्सव का समय हो और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दरबार का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मुंबई के लालबाग के राजा के दरबार में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जानकारी के लिए बता दं कि गणपति उत्सव की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में ही देखने को मिलती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।