1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जहाज से अरब सागर में गिरे 48 कंटेनर, बहकर किनारे पर आने की आशंका, पालघर पुलिस सतर्क

जहाज से अरब सागर में गिरे 48 कंटेनर, बहकर किनारे पर आने की आशंका, पालघर पुलिस सतर्क

 Published : Aug 19, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 01:36 pm IST

अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से गिरे कुछ कंटेनरों के बहकर आने की आशंका के बारे में उच्च अधिकारियों से संदेश मिलने के बाद महाराष्ट्र की पालघर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

अरब सागर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
अरब सागर (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पालघर: अरब सागर में एक मालवाहक जहाज से गिरे कुछ कंटेनरों के बहकर आने की आशंका के बारे में उच्च अधिकारियों से संदेश मिलने के बाद महाराष्ट्र की पालघर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के सोमवार को प्रसारित एक संदेश के अनुसार, ओमान में सालाह से कुछ 20 समुद्री मील की दूरी पार करने के बाद ‘एमवी फीनिक्स 15’ जहाज से 48 कंटेनर गिर गए।

समुद्र में गिरे 48 कंटेनर 

नौवहन महानिदेशालय ने सूचित किया है कि जहाज से कुल 48 कंटेनर समुद्र में गिरे हैं, जिसमें से अब तक आठ बरामद कर लिये गये जबकि अन्य की या तो डूबने या किनारे की ओर बह जाने की आशंका है।

समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों को सतर्क रहने का निर्देश

सोमवार को प्रसारित संदेश में सफाला, केलवा, सतपति, तारापुर, वानगांव, दहानू और घोलवड सहित पालघर जिले के सभी समुद्री और खाड़ी पुलिस थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। संदेश में यह भी निर्देश दिया गया कि यदि स्थानीय मछुआरों, तटीय इलाके के ग्रामीणों या गश्ती दलों को तैरता कंटेनर या उससे जुड़ी सामग्री दिखायी देती है तो उन्हें फौरन भारतीय नौसना, तटरक्षक और पालघर पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

पालघर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में कोंकण तटरेखा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।