1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, देश छोड़कर जाने पर रोक

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, देश छोड़कर जाने पर रोक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2021 09:53 am IST,  Updated : Aug 13, 2021 11:23 am IST

इस नोटिस के जारी होने के बाद वे बिना इजाजत देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। यह नोटिस ठाणे पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी किया गया है।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी,  देश छोड़कर जाने पर रोक- India TV Hindi
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी,  देश छोड़कर जाने पर रोक Image Source : PTI (FILE)

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस  ठाणे पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी किया गया है। इस नोटिस के जारी होने के बाद वे बिना इजाजत देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। ठाणे के दो पुलिस स्टेशन सहित मुम्बई के मरीन ड्राइव में भी परमवीर सिंह के खिलाफ वसूली और धमकी की FIR दर्ज हुई है।

ठाणे के नगर पुलिस थाने में परमवीर सिंह सहित कुल 28 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में डीसीपी स्तर के अधिकारी भी आरोपी हैं।

 ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है। लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है। वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तन्ना ने आरोप लगाया है कि सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।