1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने लगा यात्री, FIR दर्ज

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने लगा यात्री, FIR दर्ज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 29, 2023 01:40 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 01:40 pm IST

शख्स के खिलाफ मुंबई एयरपोर्ट ने मामला दर्ज कर लिया है। यात्री के खिलाफ इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंडियो ने ये जानकारी दी।

इंडिगो से यात्रा कर रहे पैसेंजर पर कार्रवाई- India TV Hindi
इंडिगो से यात्रा कर रहे पैसेंजर पर कार्रवाई Image Source : FILE PHOTO

नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री ने लैंडिंग से पहले इमरजेंसी एग्जिट के कवर को खोलने की कोशिश की। जिस वक्त यात्री ने ये हरकत की, उस समय विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए आ रहा था। शख्स इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर कर रहा था। शख्स के खिलाफ मुंबई एयरपोर्ट ने मामला दर्ज कर लिया है। यात्री के खिलाफ इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंडियो ने ये जानकारी दी। 

विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था

इंडियो एयरलाइंस ने कहा कि बोर्ड पर क्रू ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी गई। इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फ्लाइट के सुरक्षित उड़ान भरने पर कोई समझौता नहीं किया गया था। यात्री के खिलाफ इमरजेंसी एग्जिट से अनधिकृत छेड़छाड़ के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है, क्योंकि विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले इंडिगो की उड़ान 6E-5274 में हुई है। 

तेजस्वी सूर्या ने खोला था इमरजेंसी गेट 

इससे पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने 10 दिसंबर को इंडिगो फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया था। DGCA ने अपने एक बयान में जानकारी देते हुए बताया था कि इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने खौफ पैदा कर दिया, जब इमरजेंसी गेट खोला। मामले को लेकर DGCA ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि तेजस्वी सूर्या से गलती से दरवाजा खुल गया था और इसके लिए उन्होंने माफा मांग ली है।

ये भी पढ़ें-

लव जिहाद...लैंड जिहाद...हिंदुओं का महामार्च, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब; ये हैं 5 मांगें

जयपुर के क्लब में देर रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रितिक बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।