1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कल मुंबई दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, WAVES कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

कल मुंबई दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, WAVES कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 30, 2025 11:10 am IST,  Updated : Apr 30, 2025 11:56 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी कल मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान बीकेसी में आयोजित WAVES कार्यक्रम का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी उनके साथ रहेंगे।

PM Narendra Modi will visit Mumbai tomorrow will inaugurate WAVES program- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान बीकेसी में WAVES कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिटट (वेव्स) कार्यक्रम 1 से 4 मई तक आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कल इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। पीएम मोदी कल पूरे दिन मुंबई में ही रहेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक पीएम मोदी मुंबई में मौजूद रहेंगे। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी इस समिट में उपस्थित रहेंगे।

पीएम मोदी के आवास पर बैठक

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली सीसीएस की मीटिंग आज फिर बुलाई गई है। इस मीटिंग में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। बता दें कि आज दिल्ली में एक के बाद कुल 4 बैठकें होने वाली है। 

भारत नहीं भूलेगा शहादत: राजीव रंजन प्रसाद

JDU नेता राजीव रंजन ने रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर पटना में कहा, 'भारत निर्दोष लोगों की शहादत को नहीं भूल सकता। बड़े कूटनीतिक फैसले लिए जाने के बाद पूरी दुनिया ने एकजुटता दिखाई। फिर से रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक में इस तरह का फैसला लेना निस्संदेह पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत है।' बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी और सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं।  

क्या है WAVES?

WAVES सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के लिए आयोजित किया जाने वाला एक वैश्विक शिखर सम्मेलन हैं। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं, हितधारकों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर एक साथ लाना, चुनौतियों का समाधान करना, साथ ही वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना है, जिससे इस क्षेत्र के भविष्य पर प्रभाव पड़े। 

पात्रता मापदंड

- इस प्रतियोगिता में भारत और दुनियाभर के सभी रचनात्मक पेशेवर अप्लाई कर सकते हैं।

- प्रतिभागियों की आयु 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- प्रतिभागी कई एंट्रियां दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।