1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पति-पत्नी और 19 साल की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'किसी को न ठहराया जाए दोषी'

पति-पत्नी और 19 साल की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'किसी को न ठहराया जाए दोषी'

 Published : Aug 03, 2026 09:32 am IST,  Updated : Aug 03, 2026 09:59 am IST

एक ही परिवार में तीन लोगों की आत्महत्या करने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक परिवार केरल का रहने वाला था। मृतक लोगों के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुणे में एक पति-पत्नी और उनकी 19 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें परिवार की आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद पिल्लई (50) की मौत शनिवार को हुई थी, जबकि उनकी पत्नी श्रीजा पिल्लई (45) और बेटी पूर्णिमा पिल्लई को डॉक्टरों ने रविवार को मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से केरल का रहने वाला था परिवार

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह घटना मोरवाड़ी में हुई। यह परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था। पिछले तीन साल से पिंपरी इलाके में रह रहा था। एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। नोट में यह भी कहा गया है कि उनके इस कदम के लिए किसी को दोषी न ठहराया जाए।'

सहकर्मियों की कॉल का नहीं दिया जवाब

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई, जब मोरवाड़ी के एक स्कूल में कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम करने वाली श्रीजा ने काम पर न आने के बारे में पूछने के लिए सहकर्मियों की ओर से की गई कॉल का जवाब नहीं दिया।

घर का दरवाजा खोलने पर तीनों बेहोश मिले

अधिकारी ने कहा, 'इसके बाद उनके सहकर्मियों ने उनके रिश्तेदारों को फोन किया, जिन्होंने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पास में रहने वाले कुछ रिश्तेदार पिल्लई के घर गए तो दरवाजा खुला मिला। तीनों अंदर बेहोश पड़े थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।'

अस्पताल में विनोद की हुई मौत

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी और उनकी बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को विनोद की मौत हो गई, जबकि श्रीजा और पूर्णिमा की मौत रविवार को हुई। मामले की आगे जांच चल रही है।

पूरे इलाके में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आर्थिक तंगी इस आत्महत्या की बड़ी वजह सामने आई है। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट पर इस बात का जिक्र हुआ है। पुलिस की टीम और भी एंगल पर इस मामले की जांच करेगी। (इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें:

सड़क के गड्ढे में एक और जिंदगी कुर्बान, फ्लैट देखने जा रहे दंपति का एक्सीडेंट, पति के सामने पत्नी की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।