1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सड़क के गड्ढे में एक और जिंदगी कुर्बान, फ्लैट देखने जा रहे दंपति का एक्सीडेंट, पति के सामने पत्नी की मौत

सड़क के गड्ढे में एक और जिंदगी कुर्बान, फ्लैट देखने जा रहे दंपति का एक्सीडेंट, पति के सामने पत्नी की मौत

 Reported By: Saket Rai Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 03, 2026 08:30 am IST,  Updated : Aug 03, 2026 08:30 am IST

महिला अपने पति के साथ फ्लैट देखने के लिए जा रही थी। सड़क के गड्ढे में फंसकर स्कूटी गिर गई और महिला पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पति भी घायल हुआ है।

Sunita Pal- India TV Hindi
सड़क हादसे में सुनीता पाल की मौत Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र में मुंबई से सटी ठाणे-भिवंडी रोड पर सड़क के गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली। महिला अपने पति के साथ फ्लैट देखने के लिए जा रही थी। रास्ते में महिला की स्कूटी सड़क के गड्ढे में चली गई। इससे संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन पहले गुजरात में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी।

हादसा ठाणे-भिवंडी रोड पर रहानल गांव के पास हुआ। सड़क पर बने गड्ढे की वजह से स्कूटी का संतुलन बिगड़ा। इससे 46 वर्षीय सुनीता अक्षयलाल पाल सड़क पर गिर गईं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति अक्षयलाल पाल घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

फ्लैट देखने जा रहे थे पति-पत्नी

सुनीता और अक्षयलाल ठाणे से भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में फ्लैट देखने जा रहे थे। घटना के बाद नारपोली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी उपजिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क के जानलेवा गड्ढों को तत्काल भरने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर में अगले कुछ घंटे तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मुंबई, थाने, रायगढ़, पुणे के घाट इलाके में तेज बारिश का अलर्च जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बारिश का पानी सड़क में भरने पर गड्ढे नहीं दिखते और हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

गुजरात में भी हुआ था हादसा

गुजरात के वडोदरा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। इस हादसे में एक स्कूटर पर तीन युवतियां जा रही थीं। गीली सड़क पर स्कूटर फिसला और एक युवती पीछे से आ रहे रोड रोलर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसकी दो सहेलियां बच गईं, उन्हें हल्की चोट आई हैं। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें-

8 महीने की बेटी को अपने साथ मायके ले जाना चाहती थी, विवाद के बीच ससुर के धक्के से गई बहू की जान

मूसलाधार बारिश से पानी में डूबी पुलिया, 6 गांवों से संपर्क टूटा, गर्भवती महिला को बैलगाड़ी में अस्पताल ले गए परिजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।