1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. क्या उद्धव के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में आएंगे राज ठाकरे? मनसे प्रमुख ने बता दी अपनी इच्छा

क्या उद्धव के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में आएंगे राज ठाकरे? मनसे प्रमुख ने बता दी अपनी इच्छा

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 19, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 02:55 pm IST

महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार का रोल काफी अहम होता है। उद्धव ठाकरे राज्य के सीएम रह चुके हैं। राज ठाकरे मराठी मानुष का मुद्दा लोगों के बीच उठाते रहते हैं। अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राजनीतिक रूप से उद्धव के साथ आने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे Image Source : FILE PHOTO

फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने एक पोडकास्ट में मनसे प्रमुख राज ठाकरे का इंटरव्यू किया है। महेश मांजरेकर ने राज ठाकरे से कई तीखे सवाल पूछे हैं। इस इंटरव्यू में मांजरेकर ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को एक साथ राजनीतिक रूप में आने का मनसे प्रमुख से सवाल पूछा है। इस पर राज ठाकरे ने कहा कि महारष्ट्र और मराठी के मुद्दे पर वे साथ आने के लिए तैयार हैं, लेकिन यही इच्छा उनकी भी होनी चाहिए।

पूछा गया ये सवाल

पॉडकास्ट में महेश मांजरेकर ने राज ठाकरे से सीधा सवाल किया, क्या आप और उद्धव दोनों एक साथ आ सकते हैं, क्या ये महाराष्ट्र की इच्छा है?

एक साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात नहीं- राज ठाकरे

इस पर राज ठाकरे ने कहा, 'किसी भी बड़े उदेश्य के लिए हमारे बीच के मतभेद , झगड़े, बहुत छोटे हैं। महाराष्ट्र बहुत बड़ा है। इस महाराष्ट्र के अस्तित्व के लिए मराठी व्यक्ति के अस्तित्व के लिए हमारे बीच के झगड़े और विवाद का कोई महत्व नहीं है। वे निर्रथक हैं। इसलिए एक साथ और काम करना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।'

हमें बड़े उद्देश्य की ओर देखने की जरूरत

इसके साथ ही ठाकरे ने कहा, 'लेकिन मुद्दा सिर्फ इच्छा का है। यह सिर्फ मेरे अकेले के इच्छा या मेरे अकेले के स्वार्थ का मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है, हमें बड़े उद्देश्य की ओर देखने की जरूरत है। मैं देख रहा हूं तो मुझे तो लगता है कि महाराष्ट्र के सभी राजनैतिक दलों के मराठी लोगों को एक साथ मिलकर एक ही पार्टी शुरू करनी चाहिए।'

छोटी सी बात में ईगो सामने नहीं लाता- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने आगे कहा, 'मैं जब शिवसेना में था, तब मुझे उद्धव के साथ काम करने के कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन सवाल यह है कि सामने वाले कि इच्छा है, क्या मैं उनके साथ काम करूं? महाराष्ट की अगर इच्छा है। हम दोनों साथ आएं तो उन्हें बताना चाहिए। ऐसी छोटी छोटी बातों में मैं ईगो बीच में नहीं लाता।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।