1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मन में संशय उत्पन्न हो रहा है...', अजित पवार के निधन पर बोले राज ठाकरे, सुनेत्रा पवार से कर दी बड़ी मांग

'मन में संशय उत्पन्न हो रहा है...', अजित पवार के निधन पर बोले राज ठाकरे, सुनेत्रा पवार से कर दी बड़ी मांग

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 27, 2026 07:36 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 09:03 pm IST

अजित पवार के निधन पर हो रहे विवाद में राज ठाकरे की भी एंट्री हो गई है। मनसे प्रमुख ने कहा है कि अजित पवार के मामले में महाराष्ट्र सरकार की वजह से मन में संशय उत्पन्न हो रहा है। आइए जानते हैं कि राज ठाकरे ने और क्या कुछ कहा है।

raj thackeray on ajit pawar death- India TV Hindi
अजित पवार के निधन पर राज ठाकरे का बयान। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी मौत पर राजनीति लगातार जारी है। बता दें कि बीते 28 जनवरी को पुणे के बारामती में प्लेन क्रैश हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई था। अजित पवार मुंबई से बारामती प्रचार के लिए जा रहे थे। हालांकि, उनका विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस घटना के करीब 1 महीने बीत जाने के बाद भी मामले में राजनीति हो रही है। एनसीपी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने इस हादसे में साजिश की आशंका जताई है और जांच की मांग की है। वहीं, अब इस मामले में मनसे प्रमुख राज ठाकरे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना को लेकर मन में संशय उत्पन्न हो रहा है।

मन में संशय उत्पन्न हो रहा- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा- "अजित पवार के मामले में महाराष्ट्र सरकार की वजह से मन में संशय उत्पन्न हो रहा है। रोहित पवार की FIR क्यों नहीं ली जा रही इस पर सुनेत्रा पवार को बोलना चाहिए। रोहित पवार ने मुझे सारी बात बताई। अजीत पवार के जाने के बाद कई संशय पूर्ण बातें फैल रही है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन जाने के बाद उनकी FIR ली जा रही थी और फिर डीसीपी आ गए और कह दिया कि FIR नहीं ली जाएगी।"

सही जांच हो तो क्या परेशानी है- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा- "सुनेत्रा जी को भी इस मामले में विचार करना चाहिए कि FIR क्यों नहीं हो रही। अगर किसी के मन में संशय है और केस दर्ज करा कर जांच करवाना चाहता है,कि सही जांच हो तो क्या परेशानी है। ब्लैक बॉक्स के बारे में भी अभी तक कुछ नहीं पता चल रहा। सरकार की वजह से ही संशय का निर्माण हो रहा है। उसके पीछे क्या राजनीति है मुझे नहीं पता।"

सुनेत्रा पवार और मुख्यमंत्री को बोलना चाहिए- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा- "मेरा कहना है, टेक्निकल पार्ट हटा दीजिए, FIR क्यों नहीं ली जा रही जवाब दे। पुलिस पर दबाव क्यों है यह बताना चाहिए। अगर रोहित पवार की FIR नहीं ली जा रही तो आम नागरिकों का क्या। अगर किसी अधिकारी को ही कह दिया जाए की FIR नहीं लेनी है तो क्या होगा। अगर सरकारी दबाव की वजह से अजित पवार जैसे व्यक्ति को लेकर FIR दर्ज नहीं हो रही तो विचार करना चाहिए। रोहित पवार ने तीन जगहों पर FIR दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन FIR नहीं ली गई। इसपर सुनेत्रा पवार को बोलना चाहिए और मुख्यमंत्री को भी।"

ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

जिस कंपनी के प्लेन में सवार थे अजित पवार, उसे लेकर एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।