1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 26, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 05:54 pm IST

Sunetra Pawar News: NCP को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। दिवंगत अजित पवार की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेशनल प्रेसिडेंट चुना गया है। सभी नेताओं और प्रतिनिधियों की सहमति से यह फैसला लिया गया है।

सुनेत्रा पवार को...- India TV Hindi
सुनेत्रा पवार को आधिकारिक तौर पर NCP की कमान मिल गई है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Sunetra Pawar NCP Chief: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। अधिवेशन में बोलते हुए Praful Patel ने भावुक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि Ajit Pawar के निधन के बाद कई तरह के तर्क और कयास लगाए गए, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता के मन में कोई दूसरा विचार नहीं आया।

सभी नेताओं की सहमति से बुलाया गया अधिवेशन

प्रफुल पटेल ने कहा, 'सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया कि अजित पवार की जगह पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाए और इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया।' प्रफुल पटेल ने खुद को अजित पवार का 35 साल पुराना साथी, कार्यकर्ता, नेता और पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा।

सर्वसम्मति से हुआ सुनेत्रा पवार के नाम का ऐलान

NCP सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि पार्टी को नए नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं और प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

31 जनवरी को ली थी डिप्टी CM पद की शपथ

गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार, अपने पति अजित पवार के निधन के बाद लगातार एक्टिव हैं। 28 जनवरी को पति अजित पवार के दिवंगत होने के बाद 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। तब से वह पार्टी और राज्य के लिए अपने कर्तव्यों को निभा रही हैं।

जान लें कि अजित पवार के दुनिया से जाने के बाद NCP में शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऐसे हालात में उसे भरने के लिए लीडरशिप में बदलाव की सुगबुगाहट तेज थी। NCP के 30 प्रमुख सेल के अध्यक्षों ने दल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को लेटर लिखकर सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की डिमांड की थी। इस फैसले पर आज मुहर लग गई है।

ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, फडणवीस कैबिनेट में संभालेंगी ये तीन अहम मंत्रालय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।