1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Ratnagiri Election Results: रत्नागिरि में शिंदे की शिवसेना का परचम लहराया, उदय सामंत ने 41 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की

Ratnagiri Election Results: रत्नागिरि में शिंदे की शिवसेना का परचम लहराया, उदय सामंत ने 41 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की

 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 09:57 pm IST

महाराष्ट्र की रत्नागिरी विधानसभा सीट पर उदय सामंत (शिवसेना शिंदे) और बाल माने (शिवसेना यूबीटी) के बीच मुकाबला था। उदय सामंत ने बाल माने को हरा दिया है।

Ratnagiri Election Results - India TV Hindi
रत्नागिरी विधानसभा चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Ratnagiri Election Results Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना हुई। राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। रत्नागिरी महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों में से एक अहम सीट है। इस विधानसभा सीट पर उदय सामंत (शिवसेना शिंदे) और बाल माने (शिवसेना यूबीटी) के बीच मुकाबला दिलचस्प मुकाबला हुआ। उदय सामंत ने रत्नागिरि की सीट 41,590 वोटों से जीत ली है। उदय सामंत को कुल 111335 वोट मिले जबकि बाल माने को कुल 69745 वोट मिले।

 

2019 का चुनाव परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के उदय रवींद्र सामंत ने एनसीपी के सुदेश सदानंद मयेकर को 87,335 वोटों के अंतर से हराया था। उन्हें 72.66% वोट शेयर के साथ कुल 118,484 वोट मिले थे। मयेकर को 19.10% वोट शेयर के साथ 31,149 वोट मिले थे।

2014 का चुनाव परिणाम

2014 के विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना के उदय रवींद्र सामंत ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उदय रवींद्र सामंत को 53.46% वोट शेयर के साथ 93,876 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार बालासाहेब माने को 54,449 वोट (31.01%) मिले। उदय रवींद्र सामंत ने बालासाहेब माने को 39,427 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।