1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव! सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत

महाराष्ट्र में सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव! सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 16, 2024 11:50 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 12:02 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सपा भी लड़ेगी। सूत्रों ने बताया कि सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी गठबंधन में दो से ज्यादा सीटें मांग रही है।

 सपा महा विकास अघाड़ी...- India TV Hindi
सपा महा विकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव Image Source : PTI

मुंबईः समाजवादी पार्टी (सपा) को महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि सपा को महा विकास अघाड़ी में शामिल किया जाएगा। राज्य में सपा के पास पहले से ही दो विधायक हैं, हालांकि वे चुनाव लड़ने के लिए कुछ और सीटें चाहते हैं। बातचीत चल रही है और सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला महा विकास अघाड़ी की तरफ से लिया जाएगा।

बदले में सपा कांग्रेस को यूपी में देगी कुछ सीटें

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में सपा को कांग्रेस कुछ सीटें दे सकती हैं। बदले में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कुछ सीटें मिलने की संभावना है। सपा के वरिष्ठ नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के बीच इस संबंध में बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन में शामिल हैं ये दल

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) महा विकास अघाड़ी में शामिल हैं। ये तीनों दल लोकसभा में भी साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। जिसमें इन्हें अच्छी सफलता मिली थी। अब सपा भी गठबंधन में शामिल की जा सकती है। ये सभी पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। बता दें कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है। 

चुनाव बाद मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसलाः पटोले

इससे पहले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कहा था कि राज्य में विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन अपने मुख्यमंत्री के नाम का फैसला विधानसभा चुनाव के बाद करेगा। पटोले ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण और उनके बाद के मुख्यमंत्रियों के प्रयासों के कारण राज्य समृद्ध हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति सरकार ने इस समृद्ध राज्य को गिरवी रख दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।