Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. संजय निरुपम की चेतावनी- "खान-पठान के साथ आए राज-उद्धव ठाकरे, मुंबई में बढ़ेगा खतरा"

संजय निरुपम की चेतावनी- "खान-पठान के साथ आए राज-उद्धव ठाकरे, मुंबई में बढ़ेगा खतरा"

Reported By : Rajesh Kumar Edited By : Malaika Imam Published : Dec 25, 2025 03:49 pm IST, Updated : Dec 25, 2025 04:02 pm IST

उद्धव और राज ठाकरे के गठबंधन पर संजय निरुपम ने निशाना साधते हुए कहा कि आपको खान और पठान चलेंगे, लेकिन हिंदू समाज का एक वर्ग नहीं चलेगा।

संजय निरुपम- India TV Hindi
Image Source : PTI संजय निरुपम

महाराष्ट्र: उद्धव और राज ठाकरे ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया है। इस चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व सांसद और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। देवेंद्र फडणवीस के बयान का समर्थन करते हुए निरुपम ने आरोप लगाया कि ठाकरे परिवार की राजनीति अब 'जिहादी मानसिकता' के इर्द-गिर्द सिमट गई है।

"मुंबई में खतरे और बढ़ जाएंगे"

संजय निरुपम ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस ने बिल्कुल ठीक कहा है कि जिस तरीके से उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टी अलायंस करके मैदान में उतर रही है और जिस तरीके से वह खान, पठान और जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों को लेकर साथ में उतर रही है, तो आने वाले दिनों में मुंबई में खतरे और बढ़ जाएंगे। इन खतरों के प्रति मुंबईकरो को सावधान होना पड़ेगा।"

"...लेकिन हिंदू समाज का एक वर्ग नहीं चलेगा"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे ही जिहादी लोगों के दबाव में आकर राज ठाकरे के लोग हिंदुओं के बीच भेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरीके से उत्तर भारतीय समाज के खिलाफ नफरत का प्रचार किया है, आपको खान और पठान चलेंगे, लेकिन हिंदू समाज का एक वर्ग नहीं चलेगा। मतलब आप किस मानसिकता से ग्रस्त हो चुके हैं। वोटों के लिए तुष्टीकरण तो छोड़िए जिहादी मानसिकता के लोगों से समझौता करने को तैयार हो गए हैं। ऐसे जिहादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी जो उग्र राष्ट्रवाद में यकीन करती है, चुनाव में उतर रही हैं और उन्हें हराकर रहेंगे।"

बता दें कि बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 का ऐलान हो चुका है।  मुंबई और अन्य 28 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और अगले ही दिन 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

गुजरात में 10वें फ्लोर से गिरा बुजुर्ग आठवीं मंजिल पर उल्टा लटका, VIDEO में देखें सांसें रोक देने वाला मंजर

अटल जी की 101वीं जयंती आज, PM मोदी ने लखनऊ में किया 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement