1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'चार्टर्ड विमान... इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी', बागी सांसदों पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

'चार्टर्ड विमान... इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी', बागी सांसदों पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 17, 2026 10:28 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 11:23 am IST

महाराष्ट्र में अब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) के नेता टूट कर एनडीए के साथ जा सकते हैं। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक इसकी पूरी सेटिंग हो गई है। पार्टी के बागी सांसदों पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने निशाना साधा है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत- India TV Hindi
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत Image Source : PTI AND X/@RAUTSANJAY61

महाराष्ट्र में भी बंगाल वाला खेला होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में UBT में आज बड़ी टूट हो सकती है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक उद्धव कैंप मे हलचल तेज हो गई है। आज दिल्ली में उद्धव गुट के बागी सांसद एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे से मुलाकात करने वाले हैं।

संजय राउत ने बागी सांसदों पर साधा निशाना

इस बीच, शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधा है। संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टूटे हुए सांसदों पर तंज कसा है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी भी दी है।

खुद को क्यों कहते हो टाइगर

संजय राउत ने एक्स पर लिखा, 'नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है। ऑपरेशन टाइगर के नाम पर दो सांसदों को लेकर उड़ जाता है। इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी। लेकिन ठाकरे नाम की वजह से इनकी कीमत इतनी बढ़ गई कि अब निजी विमान से घूम रहे हैं। हर बात का हिसाब लिया जाएगा। डरपोक लोमड़ियों को भगा दिया गया। फिर खुद को टागइर क्यों कहते हो?'

50,000 रुपये के भी लायक नहीं हैं ये सांसद

इसके साथ ही संजय राउत ने एक्स पर दूसरी पोस्ट पर लिखा, 'अपना सपना मनी मनी! मिनिमम सपोर्ट प्राइस हर सांसद के लिए 50 करोड़ रुपये तय है। 15 करोड़ तो बस एडवांस है। सच कहूं तो, ये लोग 50,000 रुपये के भी लायक नहीं हैं। उनकी कीमत सिर्फ शिवसेना और TMC ब्रांड लेबल की वजह से बढ़ी है।'

तीन जगहों से चार्टर फ़्लाइट में सवार हुए सांसद

शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ़्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है। अरविंद जी (अरविंद सावंत) ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।'

किसी ने नहीं बताया कि वो पार्टी छोड़ रहे- सावंत

शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'मैंने संविधान की रक्षा के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। अब तक, पार्टी के किसी भी नेता ने हमें यह नहीं बताया है कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं।'

ओम बिरला से मिलेंगे उद्धव गुट के सांसद

मालूम हो कि शिंदे गुट आज ही उद्धव सेना के खिलाफ ऑपरेशन टाइगर पूरा करने का प्लान बना रहा है। शिंदे से मीटिंग के बाद उद्धव गुट के सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मिलेंगे और उन्हें लेटर सौपेंगे। बताया जा रहा है कि उद्धव कैंप के 9 सांसदों में से 6 सांसद बागी हो चुके हैं और वो शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

उद्धव की पार्टी से ये सांसद हो रहे बागी

उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद संजय दिना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल आष्टीकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भानुसाहेब वाकचौरे, संजय जाधव का नाम पक्का माना जा रहा है। इनके साथ-साथ नासिक सीट से सांसद राजाभाउ वाजे का नाम भी शिंदे गुट से जुड़ने वालों की लिस्ट में है।

ये भी पढ़ें: 

मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप बोले- मैक्रॉन जब चले जाएं तो उनकी घड़ी मुझे दे देना, G-7 समिट के कुछ चर्चित लम्हे

प्रतापगढ़ में रीलबाजी का खतरनाक बुखार, बेल्हा देवी मंदिर घाट पर बाइक के साथ किया स्टंट, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।