1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जहां उनकी सरकार नहीं वहां वह सपोर्ट नहीं करते', बीजेपी की नीयत पर संजय राउत ने उठाए सवाल; रेखा के शपथ ग्रहण पर भी कही ये बात

'जहां उनकी सरकार नहीं वहां वह सपोर्ट नहीं करते', बीजेपी की नीयत पर संजय राउत ने उठाए सवाल; रेखा के शपथ ग्रहण पर भी कही ये बात

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 20, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 12:20 pm IST

संजय राउत ने दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर ताना मारा है। उन्होंने अन्य राज्यों के प्रति बीजेपी की दोहरी नीति पर भी सवाल खड़े किए हैं।

संजय राउत- India TV Hindi
संजय राउत Image Source : SCREENGRAB

शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी के सांसद संजय राउत ने आज दिल्ली में होने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार की नियत पर भी सवाल खड़े किए हैं। संजय राउत ने दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता को BJP ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है, हम स्वागत करते हैं। BJP ने एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया है, अच्छी बात है।

अच्छी प्राइस है- राउत

आगे कहा कि उन्होंने ABVP ने भी काम किया है BJP की जमीनी कार्यकर्ता है, जिसने कभी दिल्ली की महापौर पालिका में तोड़फोड़ कर हंगामा मचा दिया था। वहां के महापौर के सामने बहुत बड़ा दंगा किया था हमने वीडियो देखा है तो ऐसी कार्यकर्ता को सीएम बनाया है तो यह अच्छी प्राइस है।

बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

आगे केंद्र सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में जब केजरीवाल सरकार थी तब वह यमुना नदी सफाई की मांग कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सहयोग नहीं किया लेकिन BJP की सरकार आते ही लेफ्टिनेंट गवर्नर ने काम शुरू किया। BJP की यही नीति और नीयत है कि जहां उनकी सरकार नहीं होती वहां वो लोग दूसरी पार्टी की सरकार को सहयोग नहीं करते है। पर अब यमुना की तरह मुंबई में मीठी नदी की सफाई कब करेंगे बताएं? 

आगे उन्होंने ईवीएम और अमित ठाकरे से जुड़े एक सवाल पर भी अपनी बात रखी और कहा कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने पार्टी के इंटरनल मीटिंग में जो कहा कि पार्टी के हार के लिए ईवीएम को दोष देना ठीक नहीं, हम ख़ुद ज़िम्मेदार हैं। तो उनके मत का सम्मान होना चाहिए। हर बार ईवीएम को दोष देना भी ठीक नहीं, पर ईवीएम भी एक फैक्टर है।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: 'रमजान' में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की तरह छूट देने की मांग, इन दो नेताओं ने उठाया मुद्दा
'एकनाथ शिंदे जहां खड़ा होता है वहीं से लाइन शुरू होती है', महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने भरी हुंकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।