1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ड्रग्स की तस्करी करने वाला कैसे पहुंचा सीएम आवास, सरकार के साथ भी जुड़े सूत्र :संजय राउत

ड्रग्स की तस्करी करने वाला कैसे पहुंचा सीएम आवास, सरकार के साथ भी जुड़े सूत्र :संजय राउत

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 04, 2023 11:58 am IST,  Updated : Nov 04, 2023 11:58 am IST

एल्विश यादव को वर्षा बंगला पर बुलाए जाने को लेकर संजय राउत ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा है कि ड्रग्स माफिया का मुख्यमंत्री के बंगले पर कैसे आया, उसको किसने बुलाया। ड्रग्स के व्यापार के सूत्र सरकार में भी तो नहीं है, यह देश जानना चाहता है।

संजय राउत ने सरकार पर खड़े किए सवाल।- India TV Hindi
संजय राउत ने सरकार पर खड़े किए सवाल। Image Source : PTI

मुम्बई: सांपों के जहर की तस्करी मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आने के बाद से अब इस पर राजनीति भी शुरु हो गई है। महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सीएम शिंदे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह कौन सा गठबंधन है। आपने देखा होगा इस देश का सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया जो सांपों का जहर भी बेचता है और रेव पार्टी में उसका इस्तेमाल भी करता है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के वर्षा बंगला पर आता है। उसका आदर किया जाता है और उसके हाथों से गणेश भगवान की आरती की जाती है। मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर उनका जो भव्य स्वागत हुआ। मुझे लगता है महाराष्ट्र में जो ड्रग्स का बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है, उसके सूत्र सरकार में तो नहीं है। 

मंत्रालय के 6वें फ्लोर पर होती है माफिया गिरी

संजय राउत ने आगे कहा कि पूरे देश में जिस एल्विश यादव से खलबली मच गई है, क्या मुख्यमंत्री के पास कोई यंत्र नहीं है कि आपके बंगले पर कौन आता है और कौन जाता है इसका पता लगा सके। मैंने पहले भी कहा था इस महाराष्ट्र में जो माफिया गिरी बढ़ गई है, उसका जो केंद्र बिंदु है वह मंत्रालय का 6वां फ्लोर हैं। अब यह काम वर्षा बंगला पर भी होने वाला है।

क्या कर रही एनसीबी

देश जानना चाहता है जो एनसीबी ढाई सौ ग्राम चरस पड़कर बहुत बड़ा तीर मारने की बात करती है, वह इस मामले में क्या कर रही है। इस व्यक्ति को वर्षा बंगला पर किसने निमंत्रित किया था, मुख्यमंत्री निवास से उनका क्या संबंध है, क्या मुख्यमंत्री का परिवार या राजनीतिक परिवार ड्रग्स व्यवहार में शामिल है, दिल्ली में इस प्रकार के कितने लोग खतरनाक ड्रग्स का सेवन करते हैं, इसकी जानकारी मैं दे दूंगा। महाराष्ट्र के गृहमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की तरफ से इसको किसने लाया और उसका स्वागत किसने करवाया। आप राज्य के मुख्यमंत्री हो आपका इंटेलिजेंस और आपकी पुलिस कहां गई। हर दिन महाराष्ट्र में जो ड्रग्स रैकेट खुलता जा रहा है वह बहुत ही अहम कड़ी है।

आज भी दी और ली जाती है प्रोटेक्शन मनी

वहीं प्रोटेक्शन मनी को लेकर संजय राउत ने कहा कि 'देखिए पहले मुंबई में जो अंडरवर्ल्ड बढ़ गया, प्रोटेक्शन मनी उसका बहुत बड़ा कारण था। चाहे दाऊद इब्राहिम हो चाहे छोटा शकील हो या अबू सलीम हो, उनको प्रोटेक्शन मनी दिया भी जाता था और सरकार की तरफ से प्रोटेक्शन मनी लिया भी जाता था। आज यही बात ड्रग्स माफिया के संदर्भ में हो रही है। सरकार और सरकार में जो लोग बैठे हैं वह आने वाले चुनाव तक राजनीतिक फायदे के लिए बहुत से 307 वाले लोगों को छोड़ने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-  

एल्विश यादव फरार है, नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार करे- मेनका गांधी

रेव पार्टी केस में फंसे एल्विश यादव कहां हैं? मुंबई के इस होटल में मिली लास्ट लोकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।