1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'हम महिलाओं को देंगे 3 हजार, हमारा पैसा चोरी का नहीं,' संजय राउत ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

'हम महिलाओं को देंगे 3 हजार, हमारा पैसा चोरी का नहीं,' संजय राउत ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 10, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 04:05 pm IST

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शिंदे सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 करने का ऐलान किया है। इसी के तहत संजय राउत का ये बयान सामने आया है।

संजय राउत और एकनाथ शिंदे- India TV Hindi
संजय राउत और एकनाथ शिंदे Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। संयज राउत ने कहा कि हम महिलाओं को 3 हजार रुपये देंगे। हमारा चोरी का पैसा नहीं है। हमने जो वादा किया है तो पैसे जरूर देंगे।

महाराष्ट्र में चल रही चोरों की सरकार 

इसके साथ ही शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में चोरों की सरकार चल रही है। उनके सरदार दिल्ली में बैठे हैं। पहले महाराष्ट्र के चोरों को हटाएंगे फिर दिल्ली वालों को हटाएंगे। राउत ने कहा, 'वो कहते हैं एक हैं तो सेफ हैं। हम कहते हैं जब तक मोदी जी आते रहेंगे हम अनसेफ रहेंगे।'

शिंदे सरकार ने बढ़ाई दी जाने वाली राशि

बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अभी तक महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे थे। वहीं, अब  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा महिलाओं को दी जाने वाली रकम को बढ़ाने का ऐलान किया है।

इसलिए संजय राउद ने किया ये वादा 

शिंदे ने घोषणा करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये जमा किए जाएंगे। राज्य सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले ही इस योजना की पांचवीं किस्त का एडवांस भुगतान भी कर दिया है। इसी योजना को लेकर संजय राउत ने बयान दिया कि शिंदे सरकार चोरी का पैसा बांट रही है। उनकी सरकार महिलाओं को 3000 रुपये देगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।