1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Sanjay Raut: संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने किया 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस

Sanjay Raut: संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने किया 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 23, 2022 08:21 pm IST,  Updated : May 23, 2022 08:21 pm IST

मेधा ने कहा कि राउत ने बार-बार उनके और उनके पति के खिलाफ पब्लिक में मानहानि करने वाले बयान दिए, जिसमें 100 करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के बारे में भी बयान दिए गए थे।  

Kirit Somaiyas wife- India TV Hindi
Kirit Somaiyas wife Image Source : PTI

Highlights

  • शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं
  • बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी कोर्ट पहुंची
  • सोमैया की पत्नी ने किया 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस

Sanjay Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

मेधा सोमैया ने सोमवार को बंबई हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया और 100 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा। मेधा ने कोर्ट से मांग की है कि वो राउत (Sanjay Raut) को निर्देश दे कि या तो उन्हें 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाए या फिर ये राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करें। 

मेधा ने कोर्ट से की मांग- हमारे परिवार के बारे में सार्वजनिक बयान ना दें राउत

मेधा ने कहा कि राउत ने बार-बार उनके और उनके पति के खिलाफ पब्लिक में मानहानि करने वाले बयान दिए, जिसमें 100 करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के बारे में भी बयान दिए गए थे।

मेधा सोमैया ने कोर्ट से ये मांग भी की है कि राउत को आदेश दिया जाए कि वह सोमैया परिवार के बारे में कोई भी सार्वजनिक बयान ना दें। हालांकि अभी इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।