1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिवसेना UBT की गायब नगर सेविका वापस लौटीं, कहा- 'दर्शन के लिए मंदिर गई थी, पार्टी के कहने पर फोन बंद किया था'

शिवसेना UBT की गायब नगर सेविका वापस लौटीं, कहा- 'दर्शन के लिए मंदिर गई थी, पार्टी के कहने पर फोन बंद किया था'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 22, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 04:11 pm IST

शिवसेना यूबीटी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली नगरसेविका सरिता म्हस्के ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने की मन्नत मांगी थी और पूरी होने पर मंदिर गई थीं।

Sarita mahske- India TV Hindi
सरिता म्हस्के Image Source : X-ANI

मुंबई से उद्धव ठाकरे की शिवसेना के टिकट पर चुनाव जीतने वाली सरिता म्हस्के लगभग एक दिन गायब रहने के बाद वापस लौट आई हैं। उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह अपनी पार्टी के साथ हैं और शिंदे गुट में नहीं शामिल हो रही हैं। सारिका ने बताया कि वह तुलजापुर मंदिर में दर्शन के लिए गई थी इसलिए उन्हें देरी हो गई।  

शिवसेना यूबीटी की नगरसेविका सरिता म्हस्के ने बताया कि वह कहीं गायब नहीं हुई थीं। न ही वह किसी भी विपक्षी दल के संपर्क में थी। उन्होंने मन्नत मानी थी कि, अगर चुनाव जीत गई तो तुलजापुर मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। उसी के लिए वह गई थीं। मैंने यह बात मिलिंद नार्वेकर को बताई थी। तब तक अफवाह फैलाने लगी थी। इसलिए मुझे फोन बंद करने के लिए पार्टी की तरफ से कहा गया था। इसलिए फोन बंद था।

बीजेपी उम्मीदवार को दी थी मात

सरिता म्हस्के ने शिवसेना के टिकट पर वार्ड नं. 157 से चुनाव जीता था और नगर सेविका बनी थीं। उन्होंने बीजेपी की आशा तायड़े को हराया था। डॉ. सरिता म्हस्के सेना भवन में कॉर्पोरेटर की मीटिंग से गायब थीं। इसके बाद उनके शिंदे गुट में शामिल होने के कयास लगाए गए। हालांकि, बाद में सारे कयास गलत साबित हुए।

ठाकरे बंधुओं के पास 65 नगर सेवक

मुंबई में ठाकरे बंधुओं ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उनकी पार्टी के 65 उम्मीदवारों की जीत मिली है। बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट के महायुति गठबंधन के पास बहुमत है। हालांकि, मेयर के पद को लेकर दोनों पार्टियों में अंदरूनी खींचतान जारी है। इसी कड़ी में दोनों पार्टियां अन्य दलों के नगर सेवकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश भी कर रही हैं। हालांकि, मुंबई में महायुति का मेयर बनना तय है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई BMC में सामान्य कैटेगरी की महिला होगी मेयर, उद्धव गुट ने लॉटरी प्रक्रिया का किया बहिष्कार

मुंबई में छिड़ा 'पोस्टर वॉर'... बीजेपी का ठाकरे गुट को होर्डिंग्स से जवाब- "मराठी जीती, मुंबईकर जीता, महाराष्ट्र जीता"

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।