1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: काउंटिंग सेंटर जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस पर भड़के मंत्री शिरसाट

VIDEO: काउंटिंग सेंटर जा रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस पर भड़के मंत्री शिरसाट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 16, 2026 11:30 am IST,  Updated : Jan 16, 2026 11:35 am IST

महाराष्ट्र में एक तरफ महानगरपालिका चुनाव के वोटों की काउंटिंग चल रही है और दूसरी तरफ, छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चलाई है। ये दावा कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने किया है।

shiv sena workers lathi charge- India TV Hindi
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज। Image Source : ANI

संभाजीनगर: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच, छत्रपति संभाजीनगर में कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने दावा किया है कि उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया है। करीब 100 पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस का अपनी ताकत का इस्तेमाल हमारे कार्यकर्ताओं के बजाय अपराधियों के खिलाफ करना चाहिए। इसके साथ ही, मंत्री ने इस लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

मंत्री संजय शिरसाट का पुलिस पर आरोप

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, 'आज मतगणना का दिन जब हमारे वर्कर मतगणना केंद्र जा रहे थे, तब करीब 100 पुलिसकर्मियों ने उनके ऊपर लाठीचार्ज किया। इसमें वे कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को कार्यकर्ताओं की जगह अपराधियों पर अपना बल इस्तेमाल करना चाहिए। यह सत्ता का दुरुपयोग है।'

'पुलिस ने किया ताकत का गलत इस्तेमाल'

मंत्री संजय शिरसाट बोले कि पुलिस ने कार्रवाई की है वो पूरी तरह से गलत है, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। उन्होंने गुंडों पर दादागिरी दिखानी चाहिए। आपके डंडे में जोर है तो उसे अपराधियों पर दिखाओ। ड्रग माफिया पर दिखाओ। वो बलात्कारियों पर दिखाओ। आप कार्यकर्ताओं पर क्यों दिखा रहे हो। इलेक्शन को हम इतना महत्व नहीं देते।

कार्यकर्ता हमारे लिए सबकुछ- शिरसाट

संजय शिरसाट ने कहा कि हमारे लिए कार्यकर्ता ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ता हमारे लिए सबकुछ है। पुलिसवाले अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम उनके खिलाफ MLC दाखिल कर रहे हैं। फिर देखते हैं कि कार्रवाई होती है कि नहीं। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता, प्रतिनिधि के रूप में काउंटिंग सेंटर के अंदर जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां चला दीं। हम उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें- 

देखें महाराष्ट्र महानगरपालिका के चुनाव नतीजे

कितना अमीर है बीएमसी, क्या क्या करता है काम, क्यों है इतना खास? जानें सबकुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।