NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार RCC क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर के राजनीतिक संबंधों को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। मोटेगांवकर और कांग्रेस नेता अमित विलासराव देशमुख का एक पुराना चुनावी सभा का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
NEET पेपर लीक से जोड़ कर देखा जा रहा वीडियो
इस वीडियो में मोटेगांवकर कथित तौर पर 'हमने तो देशमुख परिवार नाम का सिंदूर लगाया है।' ऐसा बयान देते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान का है। वीडियो सामने आने के बाद अब NEET पेपर लीक मामले को राजनीतिक रंग मिलता दिखाई दे रहा है।
मोटेगांवकर के क्लासेस में फिर हुई CBI की छापेमारी
इधर, CBI की टीम ने मोटेगांवकर के क्लासेस में फिर से छापेमारी और जांच तेज कर दी है। लगातार हो रही कार्रवाई के बीच अब मोटेगांवकर के राजनीतिक संबंधों और इस मामले में आगे कौन-कौन से नाम सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
शिवसेना नेता ने RCC पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के स्वामित्व वाली इमारतों को ध्वस्त कर देना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में शिरसाट ने नीट की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों की संपत्तियों और बड़े-बड़े विज्ञापनों की ओर इशारा किया।
कोचिंग क्लालसेस के संचलाक के संपत्ति की हो जांच
उन्होंने कहा, 'बड़े से बड़ा नेता भी इतने विज्ञापन नहीं करवा सकता। लेकिन अगर हम किसी छोटे से गांव में जाएं, तो वहां कोचिंग क्लास के विज्ञापन मिल जाएंगे। यह पैसा छात्रों की फीस से आता है। इसलिए, नीट मामले में सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करना काफी नहीं है। इन लोगों की संपत्ति की जांच और उसे जब्त किया जाना चाहिए।'
अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तार
सीबीआई ने लातूर में आरसीसी संचालित करने वाले शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रिपोर्ट- आसिफ पटेल
ये भी पढ़ें:
'रेवंत रेड्डी बनेंगे अगले शुभेंदु अधिकारी,' अब BJP सांसद का बड़ा दावा, पहले पीएम मोदी ने दिया था ऑफर