1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जालना में ट्रक और बस के बीच हुई भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत; 17 घायल

जालना में ट्रक और बस के बीच हुई भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत; 17 घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 20, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 02:41 pm IST

महाराष्ट्र के जालना जिले में बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सड़क हादसे में छह लोगों की मौत।- India TV Hindi
सड़क हादसे में छह लोगों की मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोजवेज बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल 17 लोग घायल बताए जा रहा हैं। वहीं किसी तरह से घायलों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर

दरअसल, पूरा मामला महाराष्ट्र के जालना जिले में वाडीगोद्री-जालना मार्ग का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार की सुबह राज्य परिवहन की बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। 

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना जा रही थी, जबकि ट्रक अंबाड से आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक में संतरो लोड था, जो अंबाड से लेकर आगे जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास अचानक से ये हादसा हो गया। घटना के समय संतरे से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढे़ं- 

यूपी में गुस्साई भीड़ ने गिराई मजार की दीवार, स्थापित किया शिवलिंग; 4 थानों की फोर्स तैनात

'मस्जिद में आएगा दो टांगों पर, लेकिन जाएगा स्ट्रेचर पर', नितेश राणे को वारिस पठान की खुली धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।