1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भगत सिंह के साथ फांसी पर चढ़ने वाले सुखदेव का नाम पढ़ाया जा रहा है कुर्बान हुसैन? महाराष्ट्र के पाठ्यक्रम में बड़ी चूक

भगत सिंह के साथ फांसी पर चढ़ने वाले सुखदेव का नाम पढ़ाया जा रहा है कुर्बान हुसैन? महाराष्ट्र के पाठ्यक्रम में बड़ी चूक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 08:56 am IST,  Updated : Jul 18, 2020 08:56 am IST

बच्चों को पढ़ाया जा रहा है कि कि क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु के साथ कुर्बान हुसैन फांसी पर चढ़े थे न कि सुखदेव। बच्चों को पढ़ाए जा रहे इस गलत इतिहास से महाराष्ट्र में नया विवाद पैदा हो गया है

Sukhdev replaced with Qurban Hussain in Maharashtra 8th...- India TV Hindi
Sukhdev replaced with Qurban Hussain in Maharashtra 8th class book Image Source : TWITTER

मुंबई। महाराष्ट्र में 8वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाए जाने वाले पाठक्रम में बड़ी चूक सामने आई है। 8वीं क्लास की मराठी बाल भारती पुस्तक में क्रांतिकारी सुखदेव की जगह कुर्बान हुसैन नाम छापा गया है। बच्चों को पढ़ाया जा रहा है कि कि क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु के साथ कुर्बान हुसैन फांसी पर चढ़े थे न कि सुखदेव। बच्चों को पढ़ाए जा रहे इस गलत इतिहास से महाराष्ट्र में नया विवाद पैदा हो गया है। महाराष्ट्र में इस विषय पर राजनीति शुरू हो गई है।

किताब में गलत इतिहास को लेकर ब्राह्मण महासंघ ने आपत्ति जाताई है, वहीं महाराष्ट्र के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने ने भी इसपर विरोध जताया है। भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती बल्कि इसका सम्मान किया जाना चाहिए। राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को घेरते हुए सवाल किया है कि राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम में सुखदेव की किताब कैसे भूल गई है।

वहीं कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि यह लेख मराठी विषय का है न कि इतिहास का, लेखक यदू सत्यजीत के एक लेख के हिस्से को मराठी की किताब में छापा गया है और उसी लेख में यह लिखा गया है। कांग्रेस की तरफ से यह भी कहा गया है कि कुर्बान हुसैन ने भी देश के लिए कुर्बानी दी है, उन्हें भी फांसी दी गई थी, इसलिए कुर्बान हुसैन की की शहादत को कम करके न आंकें। कांग्रेस की तरफ से यह सफाई भी दी गई है कि किताब पूर्व की फडणवीस सरकार में छापी गई थी न कि मौजूदा महाविकास अघाड़ी सरकार में।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।