1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. T20 World Cup: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, महाराष्ट्र विधानसभा में आने का मिला निमंत्रण

T20 World Cup: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, महाराष्ट्र विधानसभा में आने का मिला निमंत्रण

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 04, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 01:03 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम की विक्ट्री परेड को लेकर मुंबई में तैयारियां जारी हैं। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा भी जाएंगे। वहीं विक्ट्री परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

T20 World Cup Indian cricket team players will meet Eknath Shinde preparations are on for the victor- India TV Hindi
प्रताप सरनाईक Image Source : ANI

टी20 विश्वकप 2024 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया आज भारत लौटी। इस दौरान सुबह सबसे पहले उन्हें आईटीसी मौर्या में ठहराया गया, जहां उनके लिए खास इंतजाम किए गए थे। इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। वहीं इसके बाद अब गुरुवार की शाम मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड यानी विजय रैली निकाली जाएगी। इस कारण भारी संख्या में लोग इस रैली में हिस्सा लेने वाले हैं। भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से 

ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में अब शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने बयान दिया है।

एकनाथ शिंदे से मिलने आएंगे क्रिकेटर्स

प्रताप सरनाईक ने बयान देते हुए कहा, "मुंबई में आज का कार्यक्रम बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया गया है। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल सहित मुंबई से टीम इंडिया के खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने आएंगे।" उन्होंने कहा कि एमसीए का सदस्य होने के नाते मैंने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया और उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले होटल आईटीसी मौर्या पहुंचने पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया, जहां रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव डांस करते दिखे।

विक्ट्री परेड को लेकर खास तैयारियां

मुंबई में आज गुरुवार यानी 4 जुलाई 2024 को मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। वहीं टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर पुलिस अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर अधिकारियों ने वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया और पदाधिकारियों संग बैठक की है। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी ने इसे लेकर कहा कि टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोगों की चेकिंग और फिस्किंग के लिए कुछ खास इंतजाम करने को लेकर भी चर्चा की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।