1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कई शहरों में पारा 47 डिग्री के पार, आसमान से बरस रहे हैं शोले

कई शहरों में पारा 47 डिग्री के पार, आसमान से बरस रहे हैं शोले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 08:19 pm IST,  Updated : May 25, 2020 11:35 pm IST

गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया।

कई शहरों में पारा 47 डिग्री के पार, आसमान से बरस रहे हैं शोले- India TV Hindi
कई शहरों में पारा 47 डिग्री के पार, आसमान से बरस रहे हैं शोले Image Source : PTI/FILE

नागपुर: गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नागपुर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनके अलावा और भी कई शहरों में गर्मी ने कहर बरसाया है।

अगर, सिर्फ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र पर ही नजर डालें तो यहां के अमरावती में 46, बुलढाना में 42.6, ब्रह्मपुरी में 45.2, चंद्रपुरी में 46.8, गढ़चिरौली में 43.2, गोंदिया में 45.8 और वर्धा में 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस तरह से इस क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा पूरे उत्तर भारत में सोमवार को गर्मी तथा लू का प्रकोप और बढ़ गया। राजस्थान के चुरु में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा। 

हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 46.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में गर्मी के लिहाज से 25-26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जहां लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लू का प्रकोप रहा और मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। यह के तापमान को पूरे शहर का प्रतिनिधि माना जाता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण 28 मई को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।