1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे: लापता चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव रेलवे पटरी पर मिला

ठाणे: लापता चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव रेलवे पटरी पर मिला

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2020 07:04 am IST,  Updated : Oct 18, 2020 07:04 am IST

ठाणे में 11 अक्टूबर को अपने घर से लापता हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव रेल की पटरियों पर मिला।

 ठाणे: लापता चार्टर्ड...- India TV Hindi
 ठाणे: लापता चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव रेलवे पटरी पर मिला  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ठाणे: ठाणे में 11 अक्टूबर को अपने घर से लापता हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव रेल की पटरियों पर मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने कहा कि सागर देशपांडे (38) का शव 12 अक्टूबर को टिटवाला और खडवली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर पाया गया। शव की शिनाख्त होने में समय लग गया।

मृतक के परिवार के अनुसार,वे टिटवाला जाने का बात कह कर घर से निकले थे। आर्थिक अपराध शाखा ने हाल ही में उनकी कंपनी में कई करोड़ के घोटाले के संबंध में देशपांडे से पूछताछ की थी।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।