1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिक्षिका ने 3 साल के मासूम को ओढ़नी से बांध दिया, पूरी घटना CCTV में कैद

शिक्षिका ने 3 साल के मासूम को ओढ़नी से बांध दिया, पूरी घटना CCTV में कैद

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 19, 2023 12:48 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 12:48 pm IST

ठाणे का यह नर्सरी स्कूल सभी सुविधाओं से सुसज्जित है, इसलिए माता-पिता भी अपने बच्चों को इस नर्सरी में मन की शांति के साथ छोड़ देते हैं। लेकिन सीसीटीवी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

शिक्षिका ने मासूम...- India TV Hindi
शिक्षिका ने मासूम बच्चे को ओढ़नी से बांध दिया (वीडियो ग्रैब) Image Source : INDIA TV

ठाणे (महाराष्ट्र): ठाणे में एक नर्सरी स्कूल से हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाने वाली शिक्षिका ने तीन साल के बच्चे को ओढ़नी से बांध दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इससे अभिभावकों में भी नाराजगी का माहौल देखने मिल रहा है। जो वीडियो सामने आया है वह ठाणे के नौपाड़ा थाना अंतर्गत पांचपाखाड़ी का बताया जा रहा है। यहां एक मशहूर यूरो किड्स नर्सरी स्कूल है।

आसपास के क्षेत्र की बच्चे इस नर्सरी स्कूल में पढ़ने आते हैं, चूंकि यह स्कूल सभी सुविधाओं से सुसज्जित है, इसलिए माता-पिता भी अपने बच्चों को इस नर्सरी में मन की शांति के साथ छोड़ देते हैं। लेकिन सीसीटीवी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस वीडियो में एक शिक्षिका अपनी कक्षा के एक बच्चे को ओढ़नी से बांध देती है और थोड़ी देर बाद उसे खोल देती है। बताया जा रहा है कि जब छात्र अपने क्लास रूम में मस्ती कर रहा होता हैं तभी यह टीचर वहां आ जाती है। वह बच्चे को अपनी ड्रेस के ओढ़नी से छात्र को लपेटकर बांध देती है। लेकिन थोड़ी देर बाद बच्चा रोने और चिल्लाने लगता है तो वह उसे छोड़ देती है।

देखें वीडियो-

वीडियो 16 जून 2023 की दोपहर करीब 12.36 बजे का है। इस संबंध में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

(ठाणे से रिजवान शेख की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।