1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शरद पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, फडणवीस को धन्यवाद, मुझे याद है कि मैं 4 बार सीएम रहा था

शरद पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, फडणवीस को धन्यवाद, मुझे याद है कि मैं 4 बार सीएम रहा था

 Reported By: IANS
 Published : Oct 14, 2021 07:32 am IST,  Updated : Oct 14, 2021 07:32 am IST

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि दो साल बाद बीत जाने के बाद भी उन्हें महसूस नहीं होता कि वह राज्य के सीएम नहीं हैं।

sharad pawar- India TV Hindi
शरद पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, फडणवीस को धन्यवाद, मुझे याद है कि मैं 4 बार सीएम रहा था Image Source : PTI

मुंबई: दिग्गज राजनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अब भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर महसूस करते हैं। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा कि अगर फडणवीस अब भी खुद को मुख्यमंत्री मानते हैं तो यह साबित करता है कि दो साल पहले मिली हार से और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महा विकास अघाड़ी के पदभार ग्रहण करने से वह कितने प्रभावित हैं।

81 वर्षीय पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, "फिर भी, मैं फडणवीस को बधाई देता हूं, क्योंकि उनकी वजह से मुझे याद आया कि मैं चार बार सीएम रहा।"

बता दें कि फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि दो साल बाद बीत जाने के बाद भी उन्हें महसूस नहीं होता कि वह राज्य के सीएम नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों के प्यार की वजह से उन्हें ऐसा नहीं लगता कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं।

फडणवीस के इस बयान के बाद सत्तारूढ़ शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस के नेताओं ने चुटकी ली है और तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। नेताओं ने मानसिक समस्याओं के लिए फडणवीस का इलाज कराने की सलाह भी दे डाली। डैमेज कंट्रोल का प्रयास करते हुए बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि फडणवीस के बयान का गलत अर्थ निकाला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।