1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डेढ़ करोड़ के चक्कर में 2 व्यापारियों की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

डेढ़ करोड़ के चक्कर में 2 व्यापारियों की निर्मम हत्या, पहले मारी गोली, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 28, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 02:13 pm IST

पहले बदमाशों ने व्यापारियों को 5 राउंड गोली मारी। इसके बाद व्यापारियों के शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बारिश होने के कारण जब शव ठीक से नहीं जला तो बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को शव को पुल से नीचे नदीं में फेंक दिया।

two businessman killed brutally in nagpur- India TV Hindi
मृतक निराला कुमार और अंबरीश देवदत्त गोले Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ सालों में नागपुर में हत्या के मामलों में तेजी देखने को मिली है। इस बीच फिर एक डबल मर्डर का मामला सामने आया है। नागुपर के दो व्यापारियों की 6 लोगों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। पहले बदमाशों ने व्यापारियों को 5 राउंड गोली मारी। इसके बाद व्यापारियों के शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बारिश होने के कारण जब शव ठीक से नहीं जला तो बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को शव को पुल से नीचे नदीं में फेंक दिया। 

नागपुर में व्यापारियों की निर्मम हत्या

मृतकों का नाम निराला कुमार और अंबरीश देवदत्त गोले हैं। अंबरीश सिविल कॉन्ट्रैक्टर थे और निराला होलसेल कपड़ो का व्यवसाय करते थे। दोनों के लापता होने की सूचना सीताबर्डी और सोनेगांव थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान ओंकार महेंद्र तलमले, हर्ष आनंदीलाल वर्मा, दानेश दुर्गाप्रसाद शिवपेठ, लकी संजय तुर्केल, हर्ष सौदागर बागड़े, विशाल पुंज के रूप में की गई है। बता दें कि इस घटना में ओंकार तलमले मुख्य आरोपी है। साथ ही लकी तुर्केल के खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से पुलिस थाने में दर्ज है। 

ब्लैक मनी के चक्कर में गई दोनों की जान

पुलिस ने इस मामले पर कहा कि निराला कुमार और अंबरीश दोनों अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की कुछ दिन पहले ओंकार से मुलाकात हुई थी। ओंकार के परिवार का एंटीक आर्ट बनाने का कारखाना है। ओंकार ने निराला को बताया कि वह अपने कच्चे पैसे को पक्का करना चाहता है। यदि वो उन्हें 1.50 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट देंगे तो इसके बदले वो निराला को 2.80 करोड़ रुपये कैश देगा। निराला और अंबरीश ने सोचा कि पैसों के लेनदेन में इस पैसे को खपा दिया जाएगा। इस कारण अंबरीश और निराला इस डील के लिए तैयार हो गए। मंगलवार की दोपहर दोनों सीताबर्डी सिविल लाइन्स में स्थित एक कैफे हाउस में पहुंचे। कुछ देर बाद ओंकार अपने एक साथी के साथ वहां आ आया। इसके बाद चारों कार में सवार होकर कोंढाली स्थित लकी तुर्केल के फार्म हाउस में पहुंचे।

पहले मारी गोली, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

यडेहां पहले से आरोपियों ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। जैसे ही निराला और अंबरीश वहां पहुंचे तो फौरन आरोपियों ने निराला और अंबरीश से डेढ़ करोड़ रुपये की डीडी छीन ली। इसके बाद दोनों पर आरोपियों ने 5 राउंड गोलियां दाग दी। इसके बाद आरोपियों ने अपनी कार से पेट्रोल निकालकर फॉर्म हाउस परिसर में ही दोनों के शव को आग लगा दिया। हालांकि तभी तेज बारिश शुरू हो जाने के कारण शव जल नहीं पाया। इसके बाद अधजली लाश को गाड़ी में डालकर आरोपी वर्धा नदी के पुल पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने शव को नीचे नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।