1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में RMC मिक्सर ट्रक स्कूटी सवार दो महिलाओं पर पलटा, सामने आया दर्दनाक वीडियो

पुणे में RMC मिक्सर ट्रक स्कूटी सवार दो महिलाओं पर पलटा, सामने आया दर्दनाक वीडियो

 Published : Jan 24, 2025 11:48 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 12:00 am IST

महाराष्ट्र के पुणे RMC मिक्सचर ट्रक स्कूटी पर सवार दो महिलाओं पर पलट गया। इससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

RMC मिक्सर ट्रक स्कूटी सवार दो महिलाओं पर पलटा- India TV Hindi
RMC मिक्सर ट्रक स्कूटी सवार दो महिलाओं पर पलटा Image Source : INDIA TV

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे से सटे हिंजेवाड़ी IT park इलाक़े से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर RMC मिक्सचर ट्रक पलटने से स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार RMC मिक्सचर ट्रक आ रहा है। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला रोड पर सामने आ गई। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि महिलाओं को देख ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया होगा। इसकी वजह से वह महिलाओं पर पलट गया। 

स्कूटी सवार महिलाओं पर पलटा ट्रक

यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे के आस-पास हिंजेवाड़ी IT पार्क के साखरे पाटिल चौक का है। इसी चौक से स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं जा रही थी। तभी RMC मिक्सर सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

क्रेन की मदद से ट्रक को रोड से हटवाया

 हादसे की जानकारी मिलते ही हिंजेवाड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से इस मिक्सचर ट्रक को चौक से हटाकर खून में लथपथ पड़ी दोनों महिलाओं की लाशों को सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस दौरान मौके पर काफी जाम लग गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह हादसा घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरों में क़ैद हो गया। इसमें तेज रफ्तार से आ रहे RMC मिक्सचर ट्रक का बैलेंस बिगड़ते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद हिंजेवाड़ी पुलिस ने RMC मिक्सचर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस को श़क है कि ट्रक ड्राइवर ने शराब पिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिनीवैन खड़ी बस से टकराई, नौ लोगों की मौत 

इससे पहले पुणे-नासिक राजमार्ग पर 17 जनवरी की सुबह एक टेंपो के टक्कर मारने के बाद मिनीवैन सड़क के किनारे खड़ी बस से जा टकराई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना नारायणगांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई थी। नारायणगांव की ओर जा रही मिनीवैन को एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क के किनारे खड़ी एक बस से जा टकराया। उस बस में कोई सवार नहीं था।

रिपोर्ट- समीर शेख, पुणे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।