1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भारत पाकिस्तान मैच पर आया उद्धव ठाकरे का बयान, रजत शर्मा के साथ पीएम मोदी के इंटरव्यू का किया जिक्र

भारत पाकिस्तान मैच पर आया उद्धव ठाकरे का बयान, रजत शर्मा के साथ पीएम मोदी के इंटरव्यू का किया जिक्र

 Reported By: Saket Rai Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 27, 2025 03:08 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 10:52 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर बयान दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे Image Source : REPORTER INPUT

मुंबईः एशिया कप के फाइनल मैच में कल यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस बीच देश में एक ऐसा धड़ा है जो भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का विरोध कर रहा है। इस धड़े का कहना है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहिए, चाहे वह खेल का मैदान ही क्यों न हो। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के एक इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए।  

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के पुराने इंटरव्यू का किया जिक्र 

शिवसेना उद्धव गुट के नेता उद्धव ठाकरे ने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि क्रिकेट पर हम जिस प्रकार से बात कर रहे हैं, वह बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'हमें लगा था जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बने थे, तब उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान आकर मार कर जाता है और हम अमेरिका के पास जाकर कहते हैं, देखो..उसने मारा। उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए और हमें लगा था कि उनमें कुछ तो बात है...।

यहां देखें वीडियो

 सोनम वांगचुक पर भी दी प्रतिक्रिया

इसके साथ साथ उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के लिए सौर टेंट तकनीक विकसित करने वाले को देशद्रोही करार दिया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने देशभक्तों से एशिया कप क्रिकेट फाइनल मैच का बहिष्कार करने की भी अपील की, जिसमें रविवार को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कंपनियों से भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान विज्ञापन न देने का भी आग्रह किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।