1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फिल्म 'पठान' पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दे डाला ये बयान, जानिए बायकॉट ट्रेंड पर क्या कही बात?

फिल्म 'पठान' पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दे डाला ये बयान, जानिए बायकॉट ट्रेंड पर क्या कही बात?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 27, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 05:29 pm IST

अनुराग ठाकुर ने फिल्मों के बॉयकॉट ट्रेंड के सवाल पर कहा कि हमारी फिल्में आज दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। तब इस तरह की यानी बॉयकॉट जैसी बातें आने से वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। वातावरण खराब करने के लिए कई बार पूरी जानकारी के बिना भी लोग कमेंट करते हैं तो उसका भी नुकसान होता है, ये नहीं होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर Image Source : ANI FILE

लंबे समय बाद रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने सफलता के कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। 'पठान' पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा और दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। हालांकि इस फिल्म को कई हिंदू संगठनों द्वारा बायकॉट का सामना भी करना पड़ा। बायकॉट ट्रेंड पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान आया है। जहां एक ओर पठान फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। वहीं इस फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में बायकॉट का सामना भी करना पड़ा। फिल्म की रिलीज को भी कई थिएटरों में रोका गया। फिल्म के पोस्टर फाड़े गए। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी बयान आया है। इसमें उन्होंने पिछले कुछ समय से चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड पर भी अपनी बात रखी है।

बायकॉट ट्रेंड पर अनुराग ठाकुर ने कही ये बात

अनुराग ठाकुर ने फिल्मों के बॉयकॉट ट्रेंड के सवाल पर कहा कि हमारी फिल्में आज दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। तब इस तरह की यानी बॉयकॉट जैसी बातें आने से वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। वातावरण खराब करने के लिए कई बार पूरी जानकारी के बिना भी लोग कमेंट करते हैं तो उसका भी नुकसान होता है, ये नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बना रखा है कि कोई भी फिल्म थिएटर में जाएगी तो वो वहां से पास होकर ही जाएगी। वे सभी पहलुओं पर नजर रखते हैं। वहां से अनुमति के बाद वे थिएटर में आती है।

SCO फिल्म फेस्टिवल:5 दिन में 58 फिल्मों का प्रदर्शन

वहीं SCO फिल्म फेस्टिवल पर मुंबई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'SCO फिल्म फेस्टिवल में 5 दिन में 14 देशों की 58 फिल्मों को स्क्रीन किया जाएगा, ये भारत के लिए अपनी उम्दा फिल्मों को दुनिया तक पहुंचाने का अवसर है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।