1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: राहुल गांधी पर दिया था विवादित बयान, अब मुश्किल में फंसे शिंदे के MLA संजय गायकवाड

महाराष्ट्र: राहुल गांधी पर दिया था विवादित बयान, अब मुश्किल में फंसे शिंदे के MLA संजय गायकवाड

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 16, 2024 10:31 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 10:31 pm IST

राहुल गांधी को लेकर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने विवादित बयान दिया था। अब कांग्रेस ने गायकवाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

sanjay gaikwad- India TV Hindi
मुश्किल में फंसे शिंदे के विधायक Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र: राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। संजय गायकवाड ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की बात कही थी, अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो की गई है। बुलढाणा सिटी पुलिस स्टेशन में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 351(4), 192 and 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ केस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई है।

गायकवाड ने दिया था विवादित बयान

संजय गायकवाड ने कहा था कि, ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह का बयान दिया है उससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने झूठ फैलाकर वोट लिया कि संविधान खतरे में है, बीजेपी संविधान बदल देगी और आज अमेरिका में उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो आरक्षण दिया था, उन्होंने कहा था कि वे आरक्षण खत्म कर देंगे.. उनके मुंह से ऐसे शब्द निकले हैं... जो उनकी जीभ काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये दूंगा...''

कांग्रेस ने दर्ज कराई प्राथमिकी

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है. इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुलढाणा पुलिस स्टेशन में संजय गायकवाड के खिलाफ FIR दर्ज कराई।"

भाजपा ने काट ली कन्नी

महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह शिवसेना विधायक की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने गायकवाड़ की टिप्पणियों से बीजेपी को अलग किया और कहा, ‘‘मैं गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा।’’ 

इधर, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, ‘‘संजय गायकवाड़ समाज और राजनीति में रहने लायक नहीं हैं। हम देखना चाहते हैं कि क्या महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस गायकवाड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाते हैं।’’  कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने कहा, ‘‘मैं ऐसे लोगों और टिप्पणियों की निंदा करता हूं. इन लोगों ने राज्य की राजनीति को बर्बाद कर दिया है।’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।