1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अटल सेतु पर आत्महत्या की कोशिश में थी महिला, Video में देखें कैसे बचाई गई जान

अटल सेतु पर आत्महत्या की कोशिश में थी महिला, Video में देखें कैसे बचाई गई जान

 Reported By: Atul Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 16, 2024 10:21 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 10:24 pm IST

मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक बार फिर से आत्महत्या की कोशिश हुई है। 56 साल की एक महिला ने पुल से समुद्र में छलांग दी लेकिन उसे बचा लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Woman trying to commit suicide on Atal Setu- India TV Hindi
अटल सेतु पर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश। Image Source : SCREENSHOT

महाराष्ट्र में मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर बीते कुछ दिनों से आत्महत्या करने या आत्महत्या की कोशिश के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है। अटल सेतु सी लिंक पर आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को बचाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए महिला की जान को बचा लिया है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला। 

क्या है पूरा मामला?

एक महिला अटल सेतु सी लिंक पर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने अपनी चपलता और बहादुरी से महिला को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक, मुलुंड में रहने वाली महिला ने शुक्रवार की शाम 7 बजे के बीच आत्महत्या की कोशिश की थी। मुंबई से नवी मुंबई जाने वाली रूट पर महिला ने फ्लाईओवर से समंदर में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। 

वीडियो हो रहा है वायरल

अटल सेतु पर महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पुल की दूसरी तरफ आत्महत्या की कोशिश में है। जैसे महिला कूदी पास खड़े एक शख्स ने उसे पकड़ लिया। तभी वहां नवी मुंबई की न्हावा-शेवा ट्रैफिक पुलिस की टीम भी पहुंची। फिर सभी ने मिलकर महिला की जान बचाई। 

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश कर रही 56 साल की महिला मुलुंड इलाके में रहती थी। जो ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे उनके नाम ललित शिरसाठ, किरण मात्रे, यश सोनवणे, मयूर पाटिल बताए गए हैं। आपको बता दें कि जुलाई महीने में भी एक 38 साल के इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी। 

ये भी पढ़ें- लाडली बहन योजना पर महाराष्ट्र में छिड़ा घमासान, अजीत पवार बोले- पैसा वापस मांगने की बात करने वालों की जुबान खींच लूंगा

कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले पर भाजपा ने साधा निशाना, TMC और MVA का बताया ये मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।