1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Worli Election Results: वर्ली में फिर चला आदित्य ठाकरे का जादू, मिलिंद देवड़ा हारे

Worli Election Results: वर्ली में फिर चला आदित्य ठाकरे का जादू, मिलिंद देवड़ा हारे

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 23, 2024 07:30 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 08:34 pm IST

महाराष्ट्र की वर्ली सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प रहा। 34 साल से इस सीट पर शिवसेना का कब्‍जा रहा है और आदित्य ठाकरे ने इस सीट पर इस बार भी जीत बरकरार रखी है। कड़े मुकाबले में उन्होंने मिलिंद देवड़ा को हराया है।

milind deora and aditya thackeray- India TV Hindi
वर्ली सीट कौन जीतेगा, आदित्य या मिलिंद Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कभी शिवसेना का गढ़ माने जाने वाली वर्ली सीट पर इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा ही रोचक मुकाबला देखने को मिला और इस सीट पर आदित्य ठाकरे ने जीत बरकरार रखी है। कड़े मुकाबले में उन्होंने मिलिंद देवड़ा को हरा दिया है।। इस विधानसभा सीट से महायुति की ओर से जहां कांग्रेस का हाथ छोड़ शिवसेना-शिंदे में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा चुनाव मैदान में थे तो वहीं महाविकास अघाड़ी से शिवसेना-उद्धव के नेता आदित्य ठाकरे उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी थे। इस सीट से पिछली विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे ने जीत दर्ज की थी और अभी आदित्य ठाकरे इस सीट से विधायक हैं।

इस सीट पर 1990 से शिवसेना का दबदबा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव मे आदित्य ठाकरे ने 65 प्रतिशत वोट शेयर के साथ इस सीट से जीत हासिल की थी। वहीं  मिलिंद देवड़ा के परिवार का दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर प्रभाव रहा है और वर्ली विधानसभा सीट इसी के अंतर्गत आती है। उनके पिता मुरली देवड़ा भी इस सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं। 

2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम

एसएचएस के आदित्य ठाकरे को 89,248 वोट मिले (जीते)

एनसीपी के सुरेश माने को 21,821 वोट मिले थे।
वीबीए के गौतम गायकवाड़ को 6,572 वोट मिले थे।

2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम

एसएचएस के सुनील शिंदे को 60,625 वोट मिले (जीते)
एनसीपी के सचिन अहीर को 37,613 वोट मिले।
बीजेपी के सुनील राणे को 30,849 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।