1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनाव 2024: क्या 'वर्ली' से आदित्य ठाकरे फिर दर्ज करेंगे जीत? जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

महाराष्ट्र चुनाव 2024: क्या 'वर्ली' से आदित्य ठाकरे फिर दर्ज करेंगे जीत? जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

 Published : Oct 25, 2024 11:52 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 11:52 am IST

वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने 2019 में चुनावी जीत दर्ज की थी। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Worli Assembly Seat- India TV Hindi
वर्ली विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में एक चरण यानी 20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव हैं। यहां वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। इस दिन तय हो जाएगा की आखिर महाराष्ट्र के सत्ता की कुर्सी कौन संभालेगा? महाराष्ट्र में मुख्य लड़ाई दो गठबंधन के बीच है। ये गठबधंन महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) हैं। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) एनसीपी (अजित गुट) हैं। इसके साथ ही महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस पार्टी शामिल है।

क्यों खास है वर्ली विधानसभा सीट?

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों की बात करें वर्ली विधानसभा सीट उनमें से एक है। वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे हैं। आदित्य ठाकरे अभी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। उद्धव गुट की शिवसेना में आदित्य ठाकरे का नाम पार्टी के बड़े नेताओं में आता है। महाराष्ट्र सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं।

वर्ली विधानसभा सीट में वोटों की संख्या

वर्ली सीट मुंबई की 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। वर्ली विधानसभा में कुल वोटर्स की संख्या 2,63,642 है। यहां मुख्य पार्टियां शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), बीजेपी, एनसीपी और कांग्रेस है।

67 हजार से ज्यादा वोटों से आदित्य ठाकरे ने दर्ज की थी जीत

2019 के विधानसभा चुनाव पर नजर डाले तो यहां से आदित्य ठाकरे ने जीत दर्ज की थी। शिवसेना उम्मीदवार आदित्य ठाकरे को 89,248 वोट मिले थे। एनसीपी नेता सुरेश माने को 21,821 वोट मिले थे। आदित्य ठाकरे नें यहां से  67,427 वोटों से जीत दर्ज की थी।

2014 में सुनील शिंदे के नाम रही ये जीत

2014 के चुनावी परिणाम पर नजर डाले तो वर्ली विधासनभा सीट से सुनील शिंदे ने शिवसेना से जीत दर्ज की थी। सुनील शिंदे को 60,625 वोट मिले थे। एनसीपी उम्मीदवार सचिन अहीर को 37,613 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार सुनील राणे को 30,849 वोट मिले थे।

2009 में एनसीपी से सचिन अहीर यहां से जीते

2019 में इस सीट पर एनसीपी के सचिन अहीर ने जीत दर्ज की थी। शिवसेना के नेता आशीष चेंबूरकर दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 47,104 वोट मिले थे। मनसे नेता संजय जामदार को 32,542 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।