1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: 'हां, मैं नशे में था और...' मनसे नेता के बेटे ने किया कबूल, बताया रात में क्या हुआ था

मुंबई: 'हां, मैं नशे में था और...' मनसे नेता के बेटे ने किया कबूल, बताया रात में क्या हुआ था

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 07, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 06:28 am IST

मुंबई में रविवार की देर रात मनसे नेता के बेटे राहिल शेख ने अपनी एसयूवी से नेल आर्टिस्ट राजश्री मोरे की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने राजश्री को धमकाया और गाली-गलौज की। अब उसने कबूल किया है कि वो नशे में थे। जानिए उसने क्या बताया..

मनसे नेता ने स्वीकारी गलती, जताया अफसोस- India TV Hindi
मनसे नेता ने स्वीकारी गलती, जताया अफसोस Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: पुलिस सूत्रो के अनुसार राहिल ने अपने बयान में पुलिस को बताया है की वो कल अपने दोस्त के घर लोखड़वाला आया था। जहां उसका दोस्त लंदन से आया था और वहां उसने जमकर शराब पी। इस बीच राहिल की मां ने उसको कॉल किया था और उसको घर आने के लिए कहा था। नशे की हालत में कार से जाते समय उसने लोखंडवाला में नेल आर्टिस्ट राजश्री की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। उसने पुलिस के सामने इस घटना को लेकर अफ़सोस जताया है। राहिल को आज अंबोली पुलिस स्टेशन बुलाया गया था और उससे छह घंटों तक पूछताछ की गई। उसके साथ पुलिस स्टेशन में राहिल के पिता भी मौजूद थे। राहिल एमबीए का छात्र है और वह ठाणे में रहता है।

कार में मारी टक्कर, किया गाली गलौज

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता के बेटे ने अपनी कार से उनकी कार में टक्कर मारी और फिर उनके साथ दुर्व्यवहार किया तथा उन्हें धमकाया, जिसके बाद अपने दर्दनाक अनुभव को याद करते हुए नेल आर्टिस्ट राजश्री मोरे ने कहा कि वह व्यक्ति इतना नशे में था कि उसे याद ही नहीं रहा कि वह अर्धनग्न था, लेकिन उसे तब भी ये याद था कि उसके पिता कितने प्रभावशाली हैं। 

मैंने पुलिस से मदद मांगी-पीड़िता

मोरे ने बताया, "एसयूवी का ड्राइवर बार-बार मेरी कार को टक्कर मार रहा था। पहली बार, मुझे लगा कि यह गलती थी, लेकिन फिर से मुझे निशाना बनाया गया। मुझे यकीन नहीं है कि मेरा पीछा किया जा रहा था या नहीं। मैं अपने घर के पास एक छोटी गली में घुस गई, जो केवल एक कार के लिए पर्याप्त चौड़ी थी और फिर दूसरी कार के लिए मेरी कार को निशाना बनाना आसान हो गया। मैंने अपने ड्राइवर से पूछा कि क्या हमारी कार लॉक है और फिर दो कांस्टेबलों को देखा और उनसे मदद मांगी। वे मेरी कार में बैठ गए और फिर से मेरी कार को टक्कर मार दी गई।" 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।