1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से टिकट मिला

मिजोरम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से टिकट मिला

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 18, 2023 11:14 am IST,  Updated : Oct 18, 2023 12:29 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर सहमति के बाद इस लिस्ट को जारी किया गया है।

बीजेपीि- India TV Hindi
बीजेपीि Image Source : फाइल

Mizoram Assembly Election :  मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगने के बाद इसे आज जारी किया गया।

बता दें कि मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों के लिए विधानसभा का चुनाव सात नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। राज्य में पिछली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को हुआ था और चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को घोषित किया गया था। 

मिजोरम विधानसभा चुनाव, बीजेपी की लिस्ट
Image Source : इंडिया टीवीमिजोरम विधानसभा चुनाव, बीजेपी की लिस्ट

मिजोरम में बीजेपी को अभी 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना बाकी है। इन नामों पर बीजेपी जल्द ही फैसला ले लेगी।  सूबे में बीजेपी मिजो नेशनल फ्रंट के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही थी। पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थी।

कांग्रेस पहले ही कर चुकी है उम्मीदवारों का ऐलान

इससे पहले 16 अक्टूबर को कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। इनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से पहले 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई और फिर देर शाम शेष बची एक सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। उम्मीदवारों की सूची उस दिन जारी की गई, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।