Mizoram Election Results 2023: मिजोरम चुनाव की मतगणना आज यानी 4 दिसंबर को हुई। वोटों की गणना के दौरान सभी पार्टियों के बीच हलचल काफी तेज देखने को मिली। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में ZPM ने सबसे अधिक 27 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। बता दें कि मतगणना का काम 03 दिसंबर को ही होने वाला था, लेकिन मिजोरम में ईसाई त्योहार होने वजह से अब 04 दिसंबर को मतगणना की गई।