1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम एग्जिट पोल रिजल्ट 2023: MNF और ZPM के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसकी जीत के हैं संकेत

मिजोरम एग्जिट पोल रिजल्ट 2023: MNF और ZPM के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसकी जीत के हैं संकेत

 Published : Nov 30, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 06:37 pm IST

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में मिजोरम में सत्तारूढ़ MNF जीत के काफी करीब दिख रही है और इसमें दूसरे नंबर पर ZPM की संभावना है। वहीं इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी फिसलती दिख रही हैं।

Mizoram Exit Poll Result 2023- India TV Hindi
Mizoram Exit Poll Result 2023 Image Source : INDIA TV

Mizoram Exit Poll Result 2023: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था और चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। लेकिन उससे पहले इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में मिजोरम में जीत का अनुमान लगाया है। इस एग्जिट पोल से काफी हद तक मिजोरम चुनाव की काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई। इस एग्जिट पोल के मुताबिक मिजोरम की 40 सीटों में सत्तारूढ़ MNF को 14 से 18 सीटें आने का अनुमान है।

मिजोरम की 40 सीटों पर एग्जिट पोल के आंकड़े-

पार्टी अनुमानित सीटें 
MNF 14-18
ZPM 12-16
कांग्रेस 8-10
BJP 0-2
अन्य 0

मिजोराम चुनाव के उम्मीदवार 

बता दें कि मिजोरम चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में थे। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। भाजपा और नवोदित आम आदमी पार्टी (आप) क्रमशः 23 और 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल मिलाकर, 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के पात्र हैं।

सत्ता दोहराते दिख रहे MNF के जोरामथांगा

मिजोरम में फिलहाल MNF (मिजो नेशनल फ्रंट) की सरकार है। यहां सीएम की कुर्सी पर जोरामथांगा बैठे हैं। इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के अनुमान से ये साफ हो रहा है कि MNF एक बार फिर मिजोरम में सरकार बनाने के करीब दिख रही है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से दर है। वहीं जोराम पीपल्स मूवमेंट 2018 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी और इस चुनाव में भी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनती दिख रही है। 

मिजोरम में कांग्रेस को वोट बैंक दोगुना!

कांग्रेस ने भी राज्य में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में कांग्रेस का एक विधायक इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट में शामिल हो गया था। एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में भी कांग्रेस को 8 से 10 सीट मिल सकती हैं, यानी पिछले चुनाव से कांग्रेस का परफॉर्मेंस इस बार डबल हो सकता है। बता दें कि मिजोरम चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता - राहुल गांधी, जयराम रमेश और शशि थरूर ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था। 

बीजेपी के दिग्गज भी नहीं दिला पाए वोट

ये भी गौर करने वाली बात है कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम बड़े नेता और केंद्रीय मंत्रियों को झोंक दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और किरेन रिजिजू ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया था। लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 0 से 2 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वन्लालहमुआका ने कहा कि पार्टी मिजोरम चुनाव में 6 से 8 सीट जीतेगी, लेकिन एग्जिट पोल में ऐसा नहीं दिख रहा है। 

मिजोरम में MNF सबसे बड़ा दल

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक मिजोरम में एमएनएफ सबसे बड़े दल के तौर पर उभर सकता है। राज्य की 40 सीटों में से एमएनएफ को  14-18 सीटें मिल सकती हैं। वहीं ZPM को कुल 12-16 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल रिजल्ट 2023: राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जानिए किसे बहुमत मिलता दिख रहा

तेलंगाना EXIT POLL रिजल्ट 2023 LIVE: तेलंगाना में किसकी बनेगी सरकार, क्या KCR की कुर्सी जाने वाली है?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।