1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. PM मोदी का मिजोरम दौरा हुआ रद्द, अब मामित जाएंगे अमित शाह

PM मोदी का मिजोरम दौरा हुआ रद्द, अब मामित जाएंगे अमित शाह

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 29, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 03:51 pm IST

मिजोरम में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य दौरे पर जाने वाले थे। हालांकि, उनका प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी 30 अक्टूबर को मामित शहर पहुंचने वाले थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : FILE PHOTO

मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम दौरा पर जाने वाले थे, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी 30 अक्टूबर को पश्चिम मिजोरम के मामित शहर का दौरा करने वाले थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने शनिवार को बताया कि पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। बीजेपी की राज्य इकाई के मीडिया संयोजक जॉनी लालथनपुइया ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मोदी की जगह मिजोरम का दौरा करेंगे, लेकिन उनके चुनाव प्रचार की तारीख अभी तय नहीं हुई है। 

नितिन गडकरी के भी जाने की संभावना

लालथनपुइया ने पीएम मोदी का दौरा रद्द किए जाने का कोई कारण नहीं बताया। लालथनपुइया ने कहा कि बीजेपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सोमवार को मिजोरम में प्रचार करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ममित और राज्य के दक्षिणी हिस्से का दौरा करेंगे। 

हिंदू देवियों की अश्लील तस्वीर बेचने का मामला, DCW अध्यक्ष ने कहा- आरोपियों को मिले सख्त सजा

प्रियंका गांधी और थरूर जाएंगे मिजोरम

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और शशि थरूर 3 और 4 नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार के लिए मिजोरम जा सकते हैं। मिजोरम कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने बताया कि प्रियंका गांधी राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भाषाई अल्पसंख्यक क्षेत्रों में प्रचार कर सकती हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 और 17 अक्टूबर को मिजोरम की अपनी यात्रा के दौरान आइजोल और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

केरल ब्लास्ट पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी बोले- मोहब्बत की दुकान की असली तस्वीर है, जानें किसने क्या कहा

बीजेपी ने 23 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बता दें कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 39 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी ने 23 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। 

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP ने छठी और अंतिम लिस्ट की जारी, गुना और विदिशा से इन्हें दिया टिकट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।