1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. क्रैश टेस्ट में नई होंडा CR-V अव्‍वल दर्जे से हुई पास, NCAP ने पैसेंजर सुरक्षा के लिए दी 5-स्‍टार रेटिंग

क्रैश टेस्ट में नई होंडा CR-V अव्‍वल दर्जे से हुई पास, NCAP ने पैसेंजर सुरक्षा के लिए दी 5-स्‍टार रेटिंग

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 20, 2017 01:13 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 01:13 pm IST

नई होंडा CR-V पर इस बार एशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ने क्रैश टेस्ट किया है। इस टेस्ट में होंडा CR-V को पैसेंजर सुरक्षा के लिए 5-स्टार मिले हैं।

क्रैश टेस्ट में नई होंडा CR-V अव्‍वल दर्जे से हुई पास, NCAP ने पैसेंजर सुरक्षा के लिए दी 5-स्‍टार रेटिंग- India TV Hindi
क्रैश टेस्ट में नई होंडा CR-V अव्‍वल दर्जे से हुई पास, NCAP ने पैसेंजर सुरक्षा के लिए दी 5-स्‍टार रेटिंग

नई दिल्‍ली। नई होंडा CR-V पर इस बार एशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (एनसीएपी) ने क्रैश टेस्ट किया है। इस टेस्ट में होंडा CR-V को पैसेंजर सुरक्षा के लिए 5-स्टार मिले हैं। इससे पहले मार्च 2017 में अमेरिकी संस्था द्वारा भी नई CR-V का क्रैश टेस्ट किया गया था। उस दौरान नई CR-V ने न सिर्फ काफी अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि टॉप अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

एशियन एनसीएपी ने राइट-हैंड-ड्राइव CR-V का क्रैश टेस्ट किया है। पहली बार थर्ड-रो सीट वाली CR-V को टेस्ट में शामिल किया गया। क्रैश टेस्ट में CR-V को व्यस्क पैसेंजर सुरक्षा के लिए 50 में से 47.25 पॉइंट, चाइल्ड सुरक्षा के लिए 25 में से 22.84 पॉइंट और सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी के लिए 25 में से 18.71 पॉइंट मिले।

यह भी पढ़ें : मारुति सुजुकी ने पेश की नई सियाज S, इन खास फीचर्स के साथ कीमत 9.39 लाख से शुरू

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां पांचवीं जनरेशन की होंडा CR-V को अगले साल उतारा जा सकता है। भारत आने वाली CR-V में नया 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। फिलहाल कंपनी यह इंजन भारत से तैयार कर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट कर रही है, ऐसे में भारतीय मॉडल में यह इंजन देने में कंपनी को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। काफी हद तक स्थानीय स्तर पर बनी होने की वजह से नई CR-V को आक्रामक कीमत पर उतारा जा सकता है। होंडा CR-V का मुकाबला जीप कंपास, हुंडई ट्यूसॉन और फॉक्सवैगन टिगुआन से होगा।

यह भी पढ़ें : चीन की ये कार देगी मारुति और हुंडई को टक्‍कर, ला रही है ये सस्‍ती कार

स्रोत : cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा