1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मई में 9.42 फीसदी गिरी Maruti की बिक्री, अप्रैल महीने के मुकाबले 14,253 कम बेचीं कारें

मई में 9.42 फीसदी गिरी Maruti की बिक्री, अप्रैल महीने के मुकाबले 14,253 कम बेचीं कारें

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jun 01, 2017 12:59 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 01:01 pm IST

Maruti Suzuki ने अपनी मई महीने के बिक्री आंकड़े जारी किए है। अप्रैल के मुकाबले मई में कंपनी की बिक्री 9.42 फीसदी गिरकर 1,36,962 यूनिट रही।

मई में 9.42 फीसदी गिरी Maruti की बिक्री, अप्रैल महीने के मुकाबले 14,253 कम बेचीं कारें- India TV Hindi
मई में 9.42 फीसदी गिरी Maruti की बिक्री, अप्रैल महीने के मुकाबले 14,253 कम बेचीं कारें

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी मई महीने के बिक्री आंकड़े जारी किए है। अप्रैल के मुकाबले मई में कंपनी की बिक्री 9.42 फीसदी गिरकर 1,36,962 यूनिट पर आ गई है। हालांकि, साल 2016 के मई महीने के मुकाबले यह 11.3 फीसदी बढ़ी है। साथ ही, मई में कंपनी का एक्सपोर्ट  36 फीसदी गिर गया। इन कमजोर आंकड़ों के बाद बीएसई पर कंपनी का शेयर 90 रुपए (करीब 1 फीसदी) टूटकर 7131 रुपए के भाव पर आ गया। यह भी पढ़े: मारुति सुजुकी ने नए अंदाज के साथ लॉन्‍च की नई डिजायर, कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू

पिछले महीने के मुकाबले 14,253 कम बिक्री कारें

मारुति की प्रेस रीलीज के मुताबिक कंपनी ने मई में कुल 1,36,962 वाहनों की बिक्री है। जबकि, अप्रैल महीने में कंपनी ने कुल 1,51,215 वाहन बेचें थे। इस लिहाज से मई में कंपनी की बिक्री 14,253 यूनिट गिरी है। जबकि, सालान आधार पर बिक्री में 11.3 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। मई 2017 में मारुति ने 1,36,962 वाहनों की बिक्री की है। जबकि, मई 2016 में मारुति ने 1,23,034 वाहनों की बिक्री की थी।यह भी पढ़ें:  दुनिया की 10 बड़ी कार कंपनियों में शामिल हुई Maruti, ग्रोथ में निकली सबसे आगे

सालाना आधार पर मई महीने में मारुति की घरेलू बिक्री 15.5 फीसदी बढ़कर 1.31 वाहन रही है। मई 2016 में मारुति ने घरेलू बाजार में 1.13 लाख वाहन बेचे थे। सालाना आधार पर मई महीने में मारुति की पैसेंजर कार बिक्री 8.7 फीसदी बढ़कर 95047 वाहन रही है। मई 2016 में मारुति ने 87,402 पैसेंजर कार बेचे थे। यह भी पढ़े: मारुति का 2020 तक सालना बिक्री 20 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य, 2016-17 में बेचीं 15.6 लाख कारें

एक्सपोर्ट में 36.3 फीसदी की गिरावट
मई 2017 में मारुति के एक्सपोर्ट में सालान आधार पर 36.3 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। मई 2017 में मारुति ने 6286 वाहनों का एक्सपोर्ट किया है जबकि मई 2016 में मारुति ने 9872 वाहनों का एक्सपोर्ट किया था। यह भी पढ़े: पैसेंजर कार बाजार में अल्‍टो की बादशाहत को लगा झटका, अप्रैल में बेस्‍ट सेलिंग मॉडल बनी मारुति स्विफ्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा