1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. देसी जुगाड़ ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, ट्वीट किया कम जगह में कार पार्किंग का शानदार आइडिया

देसी जुगाड़ ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, ट्वीट किया कम जगह में कार पार्किंग का शानदार आइडिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 18, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 02:17 pm IST

आनंद महिंद्रा द्वारा रीट्वीट देसी जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल

 Anand Mahindra- India TV Hindi
 Anand Mahindra Image Source : FILE

नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया के जरिए देश भर के कोने कोने में छुपी प्रतिभाओं के सामने लाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस ही कड़ी में उन्होने आज उन्होने एक ऐसा वीडिया ट्वीट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये जुगाड़ लोगों की रोजाना की एक खास दिक्कत का शानदार हल है। दरअसल शहरों में कम जगह की वजह से कार पार्क करना एक चुनौती होती जा रही है। ट्वीट हुए इस वीडियो कार को छोटी जगह में आसानी से और कम वक्त में पार्क करने का एक खास जुगाड़ दिया गया है। 

अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने इस 'आइडिए' की तारीफ करता हुए लिखा कि....जब आपके पास कम जगह हो तो क्या किया जाए....  किसी मुश्किल से निपटने के लिए समझदारी भरा रास्ता निकालना ही भारतीयों की प्रतिभा है। इस वीडियो को पहले रोहित अग्रवाल नाम के शख्स ने पोस्ट किया था जिसे आनंद महिंद्रा ने रीट्वीट किया।

पोस्ट करने के कुछ ही घंटों के अंदर वीडियो को सवा लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वहीं करीब 8 सौ लोग इसे रीट्वीट कर चुके थे। आनंद महिंद्रा ने इससे पहले जूतों को बनाने वाले एक शख्स की दुकान की पीछे लगे बैनर को ट्वीट किया था, जिसमें जख्मी जूतों का अस्पताल लिखा था। आनंद महिंद्रा ने इस शानदार प्रमोशन को न केवल लोगों के साथ शेयर किया साथ ही इस शख्स को एक खास चलती फिरती दुकान भी दी थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा