1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ashok Leyland sales: अशोक लीलैंड की बिक्री जनवरी में 40 प्रतिशत घटकर 11,850 वाहन रही

Ashok Leyland sales: अशोक लीलैंड की बिक्री जनवरी में 40 प्रतिशत घटकर 11,850 वाहन रही

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 03, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 02:16 pm IST

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की कुल वाहन बिक्री जनवरी में 39.9 प्रतिशत घटकर 11,850 इकाई रह गयी। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 19,741 वाहन बेचे थे।

Ashok Leyland sales, Ashok Leyland- India TV Hindi
Ashok Leyland sales down 40 per cet at 11,850 units in January 2020

नयी दिल्ली। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की कुल वाहन बिक्री जनवरी में 39.9 प्रतिशत घटकर 11,850 इकाई रह गयी। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 19,741 वाहन बेचे थे। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल घरेलू बिक्री 10,850 वाहन रही। यह पिछले साल जनवरी की 18,533 वाहनों की घरेलू बिक्री से 41.4 प्रतिशत कम है।

अशोक लीलैंड कंपनी के मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 6,949 वाहन रही जो पिछले साल जनवरी की 13,663 वाहनों की बिक्री से 49.1 प्रतिशत कम है। इस दौरान कंपनी ने 3,901 हल्के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री की। यह पिछले साल इसी माह की 4,870 वाहनों की बिक्री से 19.8 प्रतिशत कम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा