1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सिडीज के बाद अब ऑडी ने भी अपनी कारों के दाम घटाए, 10 लाख रुपए तक की कटौती

मर्सिडीज के बाद अब ऑडी ने भी अपनी कारों के दाम घटाए, 10 लाख रुपए तक की कटौती

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 26, 2017 08:44 pm IST,  Updated : May 26, 2017 08:49 pm IST

जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता ऑडी ने भारत में अपनी कारों के दामों में 10 लाख रुपए तक की कटौती की है, जो 30 जून तक लागू रहेगी।

मर्सिडीज के बाद अब ऑडी ने भी अपनी कारों के दाम घटाए, 10 लाख रुपए तक की कटौती- India TV Hindi
मर्सिडीज के बाद अब ऑडी ने भी अपनी कारों के दाम घटाए, 10 लाख रुपए तक की कटौती

ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने एक बयान में कहा कि यह पुराने स्टॉक को खाली करने का तरीका नहीं है, हम अपनी नई कारों पर भी ग्राहकों को छूट दे रहे हैं।

डीलर सूत्रों के अनुसार ऑडी गाडि़यों के दामों में कटौती प्रवेश स्तर की ए 3 सेडान पर 50,000 रुपए से लेकर महंगे ए8 सेडान मॉडल पर 10 लाख रुपए तक होगी। अन्य जर्मन लग्‍जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भी कहा कि वह मॉडल की पसंद के आधार पर एक्सशोरूम दामों पर 12 फीसदी तक का लाभ दे रही है, जिनमें जीएसटी लाभ शामिल हैं। यह भी पढ़ें: EPFO अनिवार्य योगदान में कर सकता है कटौती, आपकी टेक होम सैलरी में होगा इजाफा

अन्य लाभों में 7.9 फीसदी की घटी हुई ब्याज दर, तीन साल तक मुफ्त सर्विस एवं रखरखाव तथा एक साल का मुफ्त बीमा शामिल है। इससे पहले गुरुवार को प्रतिद्वंद्वी मर्सिडीज बेंज ने जीएसटी के तहत नई टैक्‍स दरों का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए भारत में बनने वाले अपने वाहनों के दाम सात लाख रुपए तक घटाने की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा