1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Sales: मार्च में मारुति की घटी सेल, टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में मामूली उछाल

Auto Sales: मार्च में मारुति की घटी सेल, टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में मामूली उछाल

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 12:30 pm IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मार्च में कुल 13,662 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 13,537 वाहन था।

Maruti Suzuki - India TV Hindi
Maruti Suzuki 

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री मार्च में 1.6 प्रतिशत घटकर 1,58,076 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 1,60,598 वाहन बेचे थे। वहीं टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मार्च में कुल 13,662 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 13,537 वाहन था। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मार्च में उसने घरेलू बाजार में 12,818 वाहनों की बिक्री की जो मार्च 2018 के 12,539 वाहनों के मुकाबले दो प्रतिशत अधिक है।

Maruti

मारुति ने एक बयान में बताया कि मार्च में उसकी घरेलू बिक्री मामूली तौर पर घटकर 1,47,613 वाहन रही जो मार्च 2018 में 1,48,582 वाहन थी। कंपनी की छोटी कारों की बिक्री इस दौरान 55.1 प्रतिशत घटी। यह आंकड़ा 16,826 वाहनों का रहा जो पिछले साल इसी माह में 37,511 वाहन था। स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट श्रेणियों की कारों की बिक्री समीक्षावधि में 82,532 वाहन रही जो पिछले साल मार्च की 68,885 वाहनों की बिक्री से 19.8 प्रतिशत अधिक है। मार्च में कंपनी ने 10,463 वाहनों का निर्यात किया जो पिछले साल इसी माह के 12,016 वाहनों के निर्यात से 12.9 प्रतिशत कम है।

Toyota 

कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन. राजा ने कहा, ‘‘ चुनाव से पहले के दौर में ग्राहकों की खरीद कमजोर हुई है। साथ ही कारोबारी धारणा भी अस्थायी तौर पर टूटी है।’’ समीक्षावधि में कंपनी ने 844 वाहनों का निर्यात किया जो मार्च 2018 में 998 वाहन था। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की घरेलू वाहन बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,50,525 वाहन रही। 2017-18 में यह आंकड़ा 1,40,645 वाहन का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा